Sunday , October 6 2024
Breaking News

राजस्थान के किसानों का कूच, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर करेंगे जाम

Farmers Protest 13 Dec 2020:jaipur/ कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। छह दौर की वार्ता के बाद भी कोई समाधान नहीं निकलने के बाद किसानों ने आंदोलन और तेज करने की रणनीति बनाई है। इसी के तहत रविवार को राजस्थान के हजारों किसान दिल्ली कूच करेंगे। इस दौरान दिल्ली जयपुर हाई वे पर यातायात प्रभावित हो सकता है। हजारों किसान 11 बजे शाहजहांपुर से दिल्ली रवाना हुए। ये ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। किसान संगठन सोमवार को अपने विरोध प्रदर्शन को बड़ा स्वरूप देने की प्लानिंग बना रहे हैं। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा भी तैयारी कर रही है। भाजपा ने देश भर में किसान चौपाल लगाकर किसानों को इन कानूनों के बारे में जानकारी देने की रणनीति बनाई है। कुल 700 स्थानों पर चौपाल लगाई जाएगी।

राजनाथ सिंह की पहल पर जगी उम्मीद 

इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पहल पर सरकार को बड़ी उम्मीद जगी है। राजनाथ सिंह ने शनिवार को किसान संगठनों से बात की थी और अपनी 18 सूत्रीय मांगे रखी थी। राजनाथ सिंह के भरोसे के बाद किसानों ने चिल्ला बॉर्डर खोल दिया जो बीते करीब 17 दिन से बंद था।

अमेरिका में बापू की प्रतिमा पर खालिस्तानी झंडा

भारत में जारी किसान आंदोलन के बीच अमेरिका के वॉशिंगटन में कथित खालिस्तान समर्थकों ने गांधी की प्रतिमा पर खालिस्तानी झंडा फहरा दिया। महात्मा गांधी की यह प्रतिमा भारतीय दूतावास के पास मेमोरियल प्लाजा से लगी है।

About rishi pandit

Check Also

ममता बनर्जी का पुलिस को अल्टीमेटम, 10 साल की बच्ची से रेप मामले में आरोपी को 3 महीने के अंदर हो मौत की सजा

कोलकाता पश्चिम बंगाल के कुल्तुली में 10 साल की बच्ची के साथ रेप और मर्डर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *