Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Satna: सड़क किनारे शव मिलने से हड़कंप, कुछ दूर पर खड़ी थी स्कार्पियो


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पंचनामा बना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
बमीठा-बेला नेशनल हाईवे पर रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेलिया भाठ के पास सोमवार की सुबह एक अधेड़ पुरुष का शव पड़ा पाया गया। कुछ ही दूर पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी खड़ी थी। मृतक की शिनाख्त गोपाल सिंह तिवारी पिता स्व जयपाल सिंह तिवारी 50 वर्ष निवासी ग्राम कुल्हुआ अमरपाटन के रूप में की गई है। शव वहीं सड़क किनारे गिरे पड़े एक पेड़ की लकड़ी पर झूलती अवस्था मे पड़ा था।

सूचना मिलने पर रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा तैयार कर शव की शिनाख्त कराई। मृतक की गाड़ी के नंबर के जरिए उसकी पहचान हुई। हालांकि बाद में उसे पहचानने वाले कुछ अन्य लोग भी बाद में वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक हृदय रोगी था। उसका ऑपरेशन भी हो चुका था। टोल प्लाजा के पास जिस जगह शव लकड़ी पर झूलता मिला था वहां की स्थितियों को देख कर प्रतीत होता है कि मृतक वहां शौच करने गया था। बीमारी के कारण संभावना यह भी है कि उसकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई हो सकती है। हालांकि असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच कर रही है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *