Saturday , May 11 2024
Breaking News

Shani Vakri : शनिदेव की कृपा से बदल जाएगा भाग्य, राजा जैसा जीवन जिएंगे 4 राशि वाले लोग

Shani vakri 2023 these 5 zodiac signs will live life like a king luck will change with the grace of shani dev: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी चाल चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह को काफी खास ग्रह माना गया है। शनि को न्यायाधिपति कहा जाता है। शनिदेव जातकों को उनके द्वारा किए गए कर्मों के आधार पर शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनि से इसी साल 30 साल बाद अपनी राशि कुंभ में प्रवेश किया है और अब वे 17 जून से वक्री होने जा रहे हैं। कुछ राशि वालों को शनि कष्ट देंगे तो वहीं कुछ राशि वालों को शनि राजा जैसा जीवन दे सकते हैं। इन राशि वालों को शनि की उल्टी चाल जमकर पैसा और धन-दौलत दिलाने वाली है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

मेष-

मेष राशि वालों को शनि की उल्टी चाल काफी लाभ देने वाली है। आय में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। करियर में तरक्की मिलेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

वृषभ-

वृषभ राशि वालों को शनि की उल्टी चाल जमकर धन लाभ कराने वाली है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।आय में वृद्धि हो सकती है। प्रमोशन मिल सकता है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान मिलेगा।

मिथुन

वक्री शनि मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाले हैं। ये समय कारोबारियों के लिए भी काफी लाभकारी साबित होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे।

धनु

शनि की वक्री चाल धनु राशि वालों किस्मत बदल देगी। पुरानी समस्याएं खत्म होंगी। व्यापारियों को खूब लाभ होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आ सकती हैं। किस्मत का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कारोबारियों के लिए समय शुभ रहेगा। निवेश करना चाहते हैं तो यह समय शुभ रहेगा।

About rishi pandit

Check Also

विनायक चतुर्थी व्रत शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है

वैशाख की विनायक चतुर्थी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *