Thursday , May 2 2024
Breaking News

MP: पिता की तस्वीर लेकर PCC पहुंचे जोशी, कमलनाथ की मौजूदगी में ली कांग्रेस की सदस्यता

Madhya pradesh bhopal deepak joshi will leave the bjp in bhopal and join congress: digi desk/BHN/भोपाल/ प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ सियासी दलबदल का खेल भी जो पकड़ने लगा है। इसी क्रम में आज भोपाल में पूर्व मुख्‍यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। वह दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अपने पिता कैलाश जोशी की तस्‍वीर लेकर प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर पहुंचे। यहां कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष कमल नाथ ने उनका आत्‍मीय स्‍वागत किया। इस दौरान पीसीसी परिसर में कैलाश जोशी अमर रहे नारे भी गूंजे। पीसीसी अध्यक्ष कमल नाथ ने सूत की माला पूर्व मुख्यमंत्री स्‍वर्गीय कैलाश जोशी की तस्वीर को पहनाई!

मेरेे पिता का स्‍मारक तक नहीं बनाया

कांग्रेस पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण करने के बाद दीपक जोशी ने मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि मैं पिछला चुनाव हार गया, स्वीकार करता हूं। लोग कहते है कमलनाथ जी पूंजीपति हैं, लेकिन वे अभी से नहीं पहले से पूंजीपति हैं। मेरे पिता जी की पूंजी उनका सम्मान था, उनके लिए स्मारक तक नहीं बनाया गया। राहुल भैया (अजय सिंह), अरुण यादव के साथ हमारा भले ही मदभेद रहा हो लेकिन वे साथ खड़े रहे। कांग्रेस में आने पर मुझसे पूछा गया क्या सौदेबाजी हुई क्या मांगा है। मैने सिर्फ पिता के सम्मान की बात की। आज तक जोशी जी के नाम पर कोई चीज नहीं बनी। कांग्रेस ने मेरे पिता का सम्मान किया है।

कमल नाथ के सैनिक के रूप में करूंगा काम

दीपक जोशी ने कहा कि नंद कुमार चौहान मेरे गुरु है। उन्होंने मुझे राजनीति सिखाई। लेकिन अब उन्हीं के बंगले को तोड़कर मुख्यमंत्री अपने लिए भव्य बंगला बनवा रहे है, लेकिन मेरे पिता का स्मारक नहीं बनाया गया। मैंने कांग्रेस की निःस्‍वार्थ भाव से सदस्यता ली है। मुझे कोई पद प्रतिष्ठा का लोभ नहीं। जोशी बोले मैं कांग्रेस के कार्यकर्ता की सीट पर चुनाव नहीं लडूंगा। मैं शिवराज सिंह चौहान की सीट से चुनाव लडूंगा। आज शिवराज जी ने कहा दीपक मेरा छोटा भाई है लेकिन मैं उन्हें भाई नहीं मानता, कांग्रेसी मेरे साथ हमेशा खड़े रहे है मैं स्कूटर पर घूमने वाला व्यक्ति हूं। सामान्य व्यक्ति हूं। आज शिवराज जी ने कहा दीपक मेरा छोटा भाई है लेकिन मैं उन्हें भाई नहीं मानता। मैं आज कांग्रेस से जुड़ रहा हूं। कमल नाथ जी के सैनिक के रूप में काम करूंगा।

हम अपने बुजुर्गों का करते हैं सम्‍मान – कमल नाथ

इसके उपरांत पत्रकारों को कमल नाथ ने भी संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि कमल नाथ बोले, 138 वर्षों का इतिहास है। हम अपने बुजुर्गों का सम्मान करते हैं। मध्य प्रदेश के राजनीतिक संत कैलाश जोशी जी का हम सम्मान करते है। कैलाश जोशी समाज सेवक थे। मैंने उनके साथ लंबा समय बिताया है। जब दीपक जोशी ने उनके स्मारक बनाने की बात की तो मुझे भी प्रसन्नता हुई। कैलाश जोशी जैसे संत का सम्मान करना चाहिए। लेकिन आज राजनीति में सामाजिक मूल्यों की कदर नही है। कांग्रेस व्यक्ति का नहीं सच्चाई का साथ दे रही है। ये राजनीतिक मूल्यों के लिए ऐतिहासिक दिन है। मैं मुख्यमंत्री था कुर्सी बचाने के लिए सौदा कर सकता था, लेकिन नहीं किया। टिकट बांटने का फैसला स्थानीय लोग करेंगे।

बहन का आशीर्वाद लेकर निकले दीपक जोशी

इससे पूर्व दीपक जोशी ने आज सुबह देवास से भोपाल रवाना होने से पूर्व कहा कि पंचायत से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं। इसके बाद वह बहन का आशीर्वाद लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गए। बड़ी संख्या में समर्थक व पुराने भाजपा नेता और कार्यकर्ता जोशी के साथ रवाना होने के लिए अलसुबह से उनके सिविल लाइन देवास स्थित घर पहुंच गए। जोशी के साथ जनसंघ के जमाने से भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता भोपाल के लिए रवाना हुए।

About rishi pandit

Check Also

MP: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर नदी में डुबाकर हत्या, तीन दिन पहले हुई दोस्ती के बाद मिलने बुलाया था

Madhya pradesh sagar sagar criem teenage girl gang raped and drowned in river and killed: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *