Friday , May 3 2024
Breaking News

Rashifal 24th April: व्यापार में लाभ होगा, गुस्से पर काबू रखें, जानिए सोमवार का पंचांग और राशिफल

24 अप्रैल 2023 का दैनिक पंचांग: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि  चतुर्थी08:27 तक
नक्षत्र  म्रृगशीर्षा26:07 तक
करण विष्टि
बावा
08:27 तक
21:02 तक
पक्षशुक्ल 
वार   सोमवार 
योग  शोभना07:47 तक
सूर्योदय05:51 
सूर्यास्त18:47 
चंद्रमा  वृषभ 
राहुकाल07:28 − 09:05 
विक्रमी संवत्  2080 
शक सम्वत1944  
मासवैशाख 
शुभ मुहूर्तअभिजीत11:53 − 12:45

राशिफल

मेष- आज आपकी ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मेहनत के बल पर व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं।

वृषभ-आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आप खुद पर ध्यान देंगे। अपनी वाणी और व्यवहार पर ध्यान देने से आपको लोगों की सराहना मिलेगी। दोपहर बाद स्थितियों में बदलाव आएगा।

मिथुन-आज आप समय पर अपने काम पूरे कर पाएंगे। किसी भी काम को करने से पहले आपको अपने बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

कर्क-आज आपका क्रोध आपके बनते हुए काम को बिगाड़ सकता है इसलिए आपको अपने क्रोध पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।

सिंह-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम पर ध्यान देने के साथ-साथ अपनी आमदनी बढ़ाने के लक्ष्य पर भी ध्यान देंगे। इससे आपको लाभ मिलेगा। कोई नई डील मिल सकती है। दिनमान लव लाइफ के लिए अच्छा है।

कन्या-आज आप अपने बच्चों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से नौकरी के लिए कॉल आएगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला-तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खुशी भरा रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक चिंता भी तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें।

वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। एक से अधिक काम आपका ध्यान भटकाएंगे जिससे एक काम को भी ठीक से करने में सफलता मिलना मुश्किल हो जाएगा। काफी प्रयास के बाद सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। कार्यभार रहेगा।

धनु-आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को परिवार वालों के साथ घर में मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। इससे आपके रिश्तों में और भी मधुरता बढ़ेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज विद्यार्थियों में प्रतियोगिता के प्रति जागरूकता उत्पन्न होगी।

मकर-आज के दिन आपको सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है. किसी से बहस बाजी करने से बचें। अधिकारी आपके काम और व्यवहार से प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। लोगों की राय ध्यान से सुनें।

कुंभ-आज का दिन आपके लिए सामान्यतः सफल रहेगा। परिवार और संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। इससे आप अंदर से खुशी महसूस करेंगे। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। अपनी बातों से अपने प्रिय का दिल बहलाएंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मीन-आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। बेवजह किसी के साथ उलझने से आपको बचना चाहिए। आप अपने ख़र्चों के बारे में सोच विचार में डूबे रह सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

शनि जयंती 2024: शनि देव की कृपा पाने के उपाय

सूर्य देव के पुत्र शनि देव की जयंती बहुत खास दिन होता है. यह शनि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *