Tuesday , July 9 2024
Breaking News

Moss Plant: धरती पर 44 करोड़ साल पहले से टिका है ये पौधा, 12 हजार से ज्यादा प्रजातियां

Moss plant this plant has been living on earth since 440 million years ago more than 12000 species know why it is special: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ हमारे धरती पर जीवन लाखों करोड़ों सालों से हैं और जीवन की अनवरत यात्रा में पेड़ पौधों और जीव जंतुओं के अनगिनत प्रजातियां अस्तित्व में आई और समय के साथ नष्ट हो गई। लेकिन आज हम आपको धरती पर पाए जाने वाले एक ऐसे प्लांट के बारे में बता रहे हैं, जिसे आपने कभी न कभी देखा जरूर हैं लेकिन आप इसके इतिहास के बारे में शायद ही जानते होंगे। हम बात कर रहे हैं नम और छायादार वातावरण में उगने वाले मॉस पौधे (Moss Plant) के बारे में। काई की तरह दिखाई देने वाला पौधा दुनियाभर में कई आकार और रंगों में मिलता है। यहां जानें मॉस प्लांट के बारे में कुछ खास बातें –

रती पर 44 करोड़ साल से मौजूद है Moss Plant

Moss Plant प्लांट दुनिया में बीते 44 करोड़ साल से मौजूद है। करोड़ों साल पहले जब शीत युग में जब डायनासोर का अंत हो गया था, उस कठिन समय में भी Moss Plant ने खुद को बचाए रखा। मॉस प्लांट की खासियत ये है कि ये पौधा बीजों के जरिए पैदा नहीं होता है, बल्कि यह बैक्टीरिया के प्रजनन से पैदा होता है।

Moss Plant का उपयोग

मॉस को अधिकांश लोग अपने आउटडोर गार्डन या इंडोर गार्डन में सजावट के रूप में लगाते हैं। मॉस का पौधे अपने पारिस्थितिक लाभों के लिए भी जाने जाते हैं, क्योंकि वे क्षरण को रोकने में मदद कर सकते हैं और कीड़े और छोटे जीवों के लिए आवास प्रदान कर सकते हैं। दुनियाभर में मॉस की कुल 15 से 20 हजार प्रजातियां पाई जाती है, जिनमें कुछ प्रजातियों का उपयोग औषधि के तौर पर भी किया जाता है।

र्म रेगिस्तान में भी जीवित रहने से क्षमता

Moss Plant को अक्सर हम छतों, बगीचे की दीवारों या फुटपाथ की दरारों में फैलते हुए देखते हैं। इस प्लांट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह गर्म रेगिस्तान से लेकर नम गुफाओं तक में जीवित रह सकता है।

बगैर फूल व जड़ वाला पौधा है मॉस

Moss Plant एक गैर फूल वाला पौधा है, जो जीवाणुओं के जरिए पैदा होता है और इसकी जड़ें भी नहीं होती है। कई शोध व पुरातात्विक अवशेषों से पता चला है कि धरती पर मॉस का पौधा 450 मिलियन वर्ष पहले से है और कठोर जलवायु परिवर्तनों की एक श्रृंखला में भी खुद को जीवित बचाए रखा।

मॉस में गजब की सहनशक्ति

मॉस की कुछ प्रजातियां सूखने पर 100ºC के उच्च तापमान और -272ºC के निम्न तापमान में भी जीवित रहने के लिए जानी जाती है। यह लचीला छोटा पौधा है।

Moss Plant प्लांट के ये फायदे भी

मॉस का पौधा वर्षा को सोखने में मदद करता है, वहीं दूसरी और मिट्टी में नमी बनाए रखता है। काई की तरह फैलने वाला Moss Plant मिट्टी के तापमान को नियंत्रित रखता है और पर्यावरण के आधार पर इसे गर्म और ठंडा दोनों कर सकता है।

About rishi pandit

Check Also

कुलगाम में अलमारी के पीछे बंकर में छिपे थे 4 आतंकी, वीडियो वायरल

कुलगाम जम्मू कश्मीर में सेना द्वारा आतंकवादियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाए जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *