Friday , May 17 2024
Breaking News

Lal Kitab Upay: लाल किताब के चमत्कारी उपायों से चमकेगा आपका भाग्य

Upaaye these remedies of lal kitab will change your luck: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ प्रत्येक व्यक्ति सुख-सुविधाओं वाला जीवन व्यतीत करने के लिए दिन-रात धन अर्जन करने के लिए परिश्रम करता है। लेकिन कुछ लोगों को जीवन में कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता प्राप्ति नहीं होती है। ऐसे लोग निराश हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लाल किताब ऐसे लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होती है। इस किताब में के उपायों को करने से व्यक्ति की मेहनत रंग लाती है। जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य जाग जाता है। इन उपायों को अपनाकर आप भी अपना भाग्य चमका सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में जानकारी।

लाल किताब के इन उपायों से बदल जाएगा भाग्य

1. लाल किताब के अनुसार रोज सुबह उठने के बाद पहले अपनी हथेलियों को कुछ पल अच्छे से देखें। इसके बाद हाथ को दो-चार बार चेहरे पर घुमाएं। ज्योतिष के अनुसार हथेली के ऊपरी हिस्से में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती और निचले हिस्से में भगवान विष्णु का स्थान होता है। ऐसे में नियमित रूप से सुबह उठकर अपनी हथेली को देखने से व्यक्ति का भाग्य चमकता है।

2.किचन में पहली रोटी हमेशा गाय की ही बनाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि गाय में सभी देवताओं का वास होता है। इससे सभी देवता प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

3.यदि आप भी अपना भाग्य चमकाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से चींटियों को चीनी मिलाकर आटा डालें। इस उपाय से पाप कर्मों का नाश होता है और पुण्य कर्मों की शुरुआत होती हैं।

4.घर में देवी-देवताओं का रोजाना फूल से श्रृंगार करना भी शुभ माना गया है। फूल ताजे हों और स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करके ही भगवान को फूल अर्पित करें।

5.घर के पास किसी नदी या सरोवर में जाकर नियमित रूप से मछली को आटे की गोलियां डालें। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का ये अचूक उपाय है। इस उपाय को करने से घर में धन की कमी नहीं होती है।

6.नियमित रूप से स्नान के बाद एक लोटा जल पीपल के पेड़ में अर्पित करें। ऐसा कहा जाता है कि इसमें पीपल के पेड़ का वास होता है। इससे श्री हरि प्रसन्न होते हैं और कृपा बरसाते हैं।

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *