Thursday , May 2 2024
Breaking News

Rashifal 14th April: नए काम की शुरुआत करने से बचें, जानिए शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

Aaj ka Panchang 14 April 2023: आज 14 अप्रैल 2023 शुक्रवार का दिन है. आज कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. इसके साथ ही आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और सिद्ध योग है. विस्तार से जानें आज का पंचांग.

हिंदू महीना और साल (14 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार) 
• शक संवत (Shaka Samvat): 1945 शुभकृत 
• विक्रम संवत (Vikram Samvat): 2080 
• काली संवत (Kali Samvat): 5124 
• प्रविष्ट/द्वार (Pravishte / Gate): 31 
• मास पूर्णिमांत (Month Purnimanta): वैशाख 
• मास अमांत (Month Amanta): चैत्र 
• दिन की अवधि (Day Duration): 12:48:43

सूर्य और चंद्रमा की गणना (14 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार) 
• सूर्योदय (Sun Rise): 05:57:24 
• सूर्यास्त (Sun Set): 18:46:07 
• चन्द्र राशि (Moon Sign): मकर 
• चंद्रोदय (Moon Rise): 26:53:59 
• चंद्रास्त (Moon Set): 12:35:00 
• ऋतु (Season): वसंत

आज की तिथि: नवमी
आज का वार: शुक्रवार
आज का पक्ष: कृष्ण

आज का अशुभ मुहूर्त
दुष्ट मुहूर्त- 8:32 से 10:14 तक  रहेगा. 
कुलिक- 6:19 से 8:20 तक रहेगा. 
कंटक- 1:44 से 3:20 तक रहेगा. 
यमघण्ट- 5:22 से 6:54 तक रहेगा. 
राहुकाल- 7:13 से 8:27 तक रहेगा. 

 शुक्रवार का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurt)

अभिजीत (Abhijit): 11:56:08 से 12:47:22 तक

आज का दिशा शूला (Disha Shoola) : पश्चिम

राशिफल

मेष-किसी भी विवादों में ना पड़ें। कारोबार में आज साथी के साथ वाणी संयमित रखें। आज भाग्य साथ नहीं देगा। किसी नई वित्तीय योजना का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम में शीघ्र सफलता भी नहीं मिलेगी, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा।

वृषभ-आज आप भावुक रहेंगे। आप अपने प्रिय को कोई सरप्राइज दे सकते हैं। शारीरिक सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। मन से खुश रहने का प्रयास करें। आज नए काम शुरू करने से बचें। खानपान का ध्यान रखें।

मिथुन-आज आप मौज-मस्ती में व्यस्त रहने वाले हैं। मनोरंजक कामों में व्यस्त रहेंगे। दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। आज का दिन उल्लास से भरपूर रहेगा। अपने प्रिय के साथ समय गुजारने के लिए आज आप पूरी कोशिश करेंगे।

कर्क-कारोबार स्थल पर वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। परिवार में शांति रहेगी। विरोधियों को लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया काम मिल सकता है।

सिंह-फिर भी गुस्से पर संयम रखें। पेट से तकलीफ हो सकती है। परिवार में कुछ तनाव भी हो सकता है। मानसिक रूप से अप्रसन्नता रहेगी। कारोबार में लाभ होने की संभावना है।

कन्या-आज शारीरिक कमजोरी रहेगी। चिंता से काम में मन नहीं लगेगा। धन हानि होने की आशंका है। काम में सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। संतान के विषय में चिंता होगी। आज का दिन शांति के साथ गुजारे।

तुला- नए काम की शुरुआत करना आज शुभ रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। दोपहर के बाद आपके मन पर उदासी छाई रहेगी। किसी बात की चिंता रहेगी। पारिवारिक वातावरण क्लेशमय रहेगा।

वृश्चिक-परिजनों के साथ मतभेद की स्थिति आ सकती है। वाणी पर संयम रखना होगा। काम में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी। काम का भार अधिक रहेगा। दोपहर के बाद किसी बात की प्रसन्नता मिल सकती है। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा।

धनु-आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। आज किस्मत आपका साथ देगा और आर्थिक रूप से आपको फायदा होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित बने रहेंगे। प्रत्येक काम में सफलता मिलने से उत्साह बना रहेगा।

मकर-आज वाणी पर संयम रखें। क्रोध की अधिकता रहेगी। उग्र चर्चा या विवाद हो सकता है। मन में चिंता रहेगी। आध्यात्मिकता में रुचि लेने से आपका मन शांत रहेगा। दोपहर के बाद नई स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। कोई आपसे प्रभावित हो सकता है। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा।

कुंभ-आज का दिन लाभदायक है। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। उसके फलस्वरूप मान प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। विवाह योग्य युवाओं को अनुकूल जीवनसाथी मिलने के योग हैं। करीबी लोगों के साथ मुलाकात करके काफी अच्छा महसूस करेंगे। दोपहर के बाद घर में किसी से विवाद हो सकता है। सेहत का पाया कमजोर रहेगा।

मीन-आपके विचारों में आज दृढ़ता नहीं होगी। कारोबार में भागीदारी के काम में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों का काम समय पर पूरा हो सकेगा। हालांकि काम का अतिरिक्त बोझ आपके पास रहेगा। बिजनेस को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। सुख-शांति रहेगी। पिता से आर्थिक लाभ मिल सकता है।

About rishi pandit

Check Also

शनि जयंती 2024: शनि देव की कृपा पाने के उपाय

सूर्य देव के पुत्र शनि देव की जयंती बहुत खास दिन होता है. यह शनि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *