Monday , May 6 2024
Breaking News

Satna: मैहर से BJP विधायक नारायण त्रिपाठी ने बनाई नई पार्टी, कहा चुनाव लड़कर बनाएंगे विंध्य प्रदेश

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ अपनी ही सरकार के लिए परेशानी का सबब बने हैं। उन्होंने अपनी पार्टी तक बना ली है। मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि विंध्य प्रदेश का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। हमारी अपनी पार्टी विंध्य विकास पार्टी का गठन हो चुका है और हम अपनी पार्टी से चुनाव लड़कर पूरे विंध्य प्रदेश से अपने प्रत्याशियों को जिताकर विंध्य प्रदेश का पुनः निर्माण करेंगे। वे मैहर में उस्ताद अल्ल्लाउद्दीन खां स्टेडियम में चल रहे विंध्य प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान संबोधित कर रहे थे। उनकी इस घोषणा के बाद तालियों की गड़गड़ाहट और जय जय विंध्य प्रदेश के नारे लगे।

भाजपा के लिए सिरदर्द बने

नारायण त्रिपाठी पहली बार 2003 में समाजवादी पार्टी के टिकट से विधायक बने थे। 2005 में वह समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। हालांकि 2008 के चुनाव में सपा की टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन भाजपा से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। 2013 में उन्हें कांग्रेस से टिकट मिला और वे चुनाव जीत गए। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से अजय सिंह राहुल को टिकट मिला तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। 2015 में उन्होंने कांग्रेस से त्यागपत्र दिया और 2016 के विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा से लड़कर जीत दर्ज की। 2018 के चुनाव में भाजपा से जीत हासिल की। जब कांग्रेस सरकार अल्पमत में आई तो नारायण त्रिपाठी कांग्रेस का समर्थन करते नजर आए। उन्होंने मैहर को जिला बनाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री कमल नाथ को राजी कर लिया था। 2020 में उन्होंने विंध्य प्रदेश बनाने की मांग उठाई। दो माह पूर्व उन्होंने पत्र लिखकर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की प्रतिमा भोपाल में स्थापित करने और सतना में लगी प्रतिमा के अनावरण के लिए पत्र लिखा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सात मार्च को भोपाल में अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी कर दिया है।

About rishi pandit

Check Also

CM मोहन यादव बोले ‘हमें विक्की पहाड़े पर बहुत गर्व है’, शहीद जवान की अंतिम विदाई में छिंदवाड़ा पहुंचे

 छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भारतीय वायुसेना के जवान कॉर्पोरल विक्की पहाड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *