Sunday , September 29 2024
Breaking News

Mukesh Ambani, Neeta Ambani बन गए दादा-दादी, बहू श्‍लोका ने दिया बेटे को जन्‍म

Mukesh Neeta Ambani:mumbai/ देश के टॉप बिजनेसमैन मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। उनके बड़े बेटे आकाश की पत्‍नी श्‍लोका ने वीरवार सुबह 11:00 बजे पुत्र का जन्‍म दिया है। आकाश और श्‍लोका का विवाह 9 मार्च 2019 को हुआ था। उनके विवाह पर हुए जश्‍न की देश और विदेश हर जगह खूब चर्चा हुई थी। नीता और मुकेश अंबानी पहली बार दादा-दादी बनकर बेहद खुश हैं। नीता और मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और पत्नी श्लोका अंबानी ने एक बच्चे के जन्म की घोषणा की है। गुरुवार को मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ। “नीता और मुकेश अंबानी को पहली बार दादा-दादी बनने की खुशी है। उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के पोते का स्वागत किया। श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं। इस नए सदस्‍य के आगमन ने मेहता और अंबानी परिवारों को बहुत खुशी दी है। आकाश की पत्‍नी श्लोका मेहता देश के दिग्गज हीरा कारोबारी रशेल मेहता की पुत्री हैं। एक बिजनेस वूमेन होने के साथ ही आकाश की पत्‍नी श्‍लोका सोशल वर्कर भी है। श्‍लोका कनेक्‍ट फॉर नाम से एक एनजीओ का संचालन भी करती है इसे उन्‍होंने 2015 में शुरु किया था। इस एनजीओ में जरूरतमंद लोगों को भोजन, शिक्षा और रहने के लिए जगह दी जाती है। आकाश अंबानी के साथ अचानक सगाई की खबर के बाद श्लोका ने सुर्खियां बटोरीं। उनकी सगाई से लेकर 2019 में उनकी शादी तक, श्लोका एक घरेलू नाम बन गई। उनकी शादी में हाई प्रोफ़ाइल परफार्मेंस और मेहमानों की एक लंबी सूची देखी गई। श्‍लोका एक व्यवसायी परिवार में जन्मीं और पली-बढ़ीं। वह प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में एंथ्रोपोलॉजी की छात्रा थीं और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अपनी मास्टर डिग्री हासिल की जिसके बाद वह 2014 में भारत लौटीं।

चार साल की उम्र में हुई थी दोस्‍ती

आकाश और श्‍लोका स्‍कूल से ही दोस्‍त रहे हैं। उनकी दोस्‍ती चार साल की उम्र में हुई थी। दोनों एक साथ धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्‍कूल में पढ़ते थे। इसके बाद श्लोका ने 2009 में न्यू जर्सी के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई की। लंदन स्‍कूल ऑफ इकोनो‍मिक्‍स एंड पॉलिटिकल साइंस से श्‍लोका ने लॉ में मास्‍टर्स की डिग्री हासिल की है। अरबपति परिवार की बहू होने और एक लग्जरी लाइफ स्टाइल में रहने वाली श्‍लोका जमीन से जुड़ी हैं। वह अपने एनजीओ के जरिए वे बेसहारा और गरीब लोगों की हर संभव सहायता करती हैं। एनजीओ और बिजनेस में व्‍यस्‍त रहने पर भी वह फुर्सत के क्षणों में आउटिंग पर जाना पसंद करती हैं। आकाश अंबानी की तरह श्‍लोका को कीमती गाड़ियों में घूमने का शौक है। श्लोका के पास अपनी बेंटले कार है जिसकी कीमत 4 करोड़ है।

 

About rishi pandit

Check Also

नवाचार के क्षेत्र में भारत नई ऊंचाइयों पर, वैश्विक सूची में 39 वां स्थान

नई दिल्ली  देश में नई प्रौद्योगिकी और प्रक्रियाओं के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *