Saturday , May 11 2024
Breaking News

Spiritual: सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय करें 6 काम, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Vidhi upaaye know measures to be taken at time of sunrise and sunset: digi desk/BHN/भोपाल/ सनातन धर्म में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य से संपूर्ण जगत प्रकाशमान हैं। सूर्य देव को लेकर वास्तु शास्त्र एवं धर्म ग्रंथो में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से मनुष्य को कई तरह के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इस क्रम में आज हम सूर्योदय एवं सूर्यास्त को लेकर जानेंगे कि किन कार्यों को करना चाहिए किन कार्यों को नहीं करना चाहिए।

1.सूर्यास्त के समय घर के किसी भी कोने में कभी अंधेरा नहीं होना चाहिए। इस समय दीपक प्रज्वलित कर हर जगह उजाला रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

2.वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय सूर्य देव का प्रणाम करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है। मन को शांति मिलती है।

3.सूर्यास्त के समय नियमित रूप से पूजा घर में दीपक जरूर प्रज्वलित करना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती।

4. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के समय हमारे पूर्वजों को नमन कर उनके सामने दीप प्रज्वलित करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

5.धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्यास्त के समय बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए। यदि आप सो रहे हैं तो तुरंत उठ जाएं। सूर्यास्त के समय सोने या लेटने से घर में दरिद्रता का वास होता है।

6.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के समय जब भी घर वापस आए अपने साथ में कुछ न कुछ अवश्य लेकर आएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

About rishi pandit

Check Also

विनायक चतुर्थी व्रत शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है

वैशाख की विनायक चतुर्थी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *