Monday , May 20 2024
Breaking News

Astro Tips: घर में इन 6 पौधों को लगाना माना जाता है शुभ, बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

Upaaye according to vastu shastra planting these 6 plants in the house gives benefits: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ पेड़-पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। पौधे प्रकृति के संचालन के आवश्यक होते हैं। पेड़ पौधे लगाने से न सिर्फ शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्राप्त होती है, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ पौधे लगाने से उनके चमत्कारी लाभ प्राप्त होते हैं। कुछ पौधों के फूल मां लक्ष्मी पर अर्पित करने से घर में लक्ष्मी का स्‍थायी वास हो जाता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि वह कौन से पौधे हैं, जिनको घर में लगाने से आपको लाभ होगा।

तुलसी

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व माना गया है। इस पौधे में कई सारे औषधि गुण होते हैं। घर में तुलसी के होने से शुद्ध हवा मिलती है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पौधा हवा से जहरीले केमिकल्स को अवशोषित करता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है।

लक्ष्मणा

घर के लिए यह पौधा बेहद शुभ माना गया है। यह धन को आकर्षित करता है। इस पौधे को घर में लगाने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है। यह पौधा मां लक्ष्मी को अति प्रिय होता है। इसे गमले में लगाया जा सकता है।

रजनीगंधा

घर में रजनीगंधा लगाना काफी शुभ माना गया है। रजनीगंधा की तीन किस्म होती है। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। इससे सुगंधित इत्र और तेल भी बनाए जाते हैं।

अश्वगंधा

अश्वगंधा का पौधा घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। वास्तु नियम के अनुसार यह पौधा घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

हरसिंगार

हरसिंगार को पारिजात के नाम से भी जाना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से सुख-शांति बनी रहती है। इसके फूलों में तनाव दूर करने की क्षमता होती है।

सफेद आक

सफेद आक में भगवान गणेश का वास होता है। इसकी विधि-विधान से पूजा की जाए तो यह काफी लाभकारी सिद्ध होता है।

About rishi pandit

Check Also

शनि के कष्ट को समझें, आने वाला है सुनहरा समय

शनिदेव के बारे में लोगों की नकारात्मक धारणा एवं भ्रम का कारण है, उनका सच्चा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *