Thursday , May 16 2024
Breaking News

Rishifal 21st February: जिसका इंतजार था, वो काम पूरे होंगे, जानिए मंगलवार का पंचांग और राशिफल

21 फरवरी 2023 का दैनिक पंचांग : हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि  प्रतिपदा09:06 तक
नक्षत्र  शतभिषा08:53 तक
करणबावा
बालवा
09:06 तक
19:33 तक
पक्षशुक्ल 
वार   मंगलवार 
योग  सिद्ध19:33 तक
सूर्योदय06:58 
सूर्यास्त18:10 
चंद्रमा   कुम्भ 
राहुकाल 15:22 − 16:46
विक्रमी संवत्  2079 
शक सम्वत1944  
मासफाल्गुन 
शुभ मुहूर्तअभिजीत12:12 − 12:56

राशिफल

मेष – आज इनकम कम और खर्च ज़्यादा होगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर अचानक खर्च करना पड़ सकता है। आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। परिवार में कोई मतभेद उभर सकता है।

वृषभ – लंबी अवधि की आर्थिक योजना के लिए अनुकूल दिन है। आज आप जीवनसाथी के निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। आज के दिन असंयमित और अनैतिक व्यवहार आपको तकलीफ में डाल सकते हैं।

मिथुन – दिन की शुरुआत में चीजें योजना के अनुसार घटित नहीं हो पाएंगी, किन्तु आप घटनाओं पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं, यह अत्याधिक महत्वपूर्ण है। ध्यान केंद्रित कर चीजों को अपने पक्ष में करने का अच्छा मौका है।

कर्क– आज नौकरी पेशा वाले लोगों का ट्रांसफर कहीं दूर हो सकता है। इस वजह से आपको अचानक नई परेशानियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आज लापरवाही ना करें।

सिंह – आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले ठण्डे दिमाग से सोचें। उत्साह और चौकसी का गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में मदद करेगा।

कन्या– आज किस्मत आपका साथ देगी और जटिल समस्याओं का समाधान मिल सकता है। परियोजनाएं जो रुकी हुई थी अब वह गति पकड़ सकती हैं। एक लंबे समय से प्रतीक्षित यात्रा भी सफल होगी। व्यावसायिक रूप से आज का दिन आपके लिए दिन शुभ है।

तुला– आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी बड़ी शख्सियत से आज आपकी मुलाकात होगी। ऑफिस के काम से आपको विदेश जाना पड़ सकता है. इसका फायदा आपको आगे चलकर जरूर मिलेगा. आज पैसों को लेकर कोई परेशानी आपको आ सकती है

|वृश्चिक– आज व्यावसायिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। आज अच्छी आदतें और नियम में रहना आपके लिए लाभकारी होगा। कानून और पैसों के बारे में ठोस और सकारात्मक बातचीत हो सकती है।

धनु – वित्तीय रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आज का दिन निवेश आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। किसी जानकार से सलाह लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। काम का दबाव बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

मकर – आज आपको व्यापार के मामलों में अचानक फायदा हो सकता है। आज आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज आपको अच्छे कामों के लिए पदोन्नति संभव है।

कुंभ – आज का दिन भाग दौड़ भरा हो सकता है। आज आपको घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। स्वजनों के साथ भेंट करने से मन आनंदित हो जायेगा।

मीन– आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। जिसका आपको लम्बे समय से इंतजार था वो आज पूरे हो जाएंगे। इस राशि के इंजीनियर्स की आर्थिक स्थिति आज पहले से अच्छी रहेगी। आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

लहसुन के ये 5 उपाय जीवन को सुख समृद्धि से भर देंगे , खुल जाएगा सोई किस्मत का ताला

ज्योतिष एक ऐसी विधा है जो व्यक्ति को उसके जीवन के बारे में जानकारी देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *