Friday , May 3 2024
Breaking News

Twitter Offices: ट्विटर ने दिल्ली-मुंबई ऑफिस बंद किए, कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा

Twitter delhi mumbai offices twitter closes delhi mumbai offices asks employees to work from home: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने भारत में अपने ऑफिस बंद कर दिए हैं। इनमें दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर भी शामिल हैं। कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है।

ट्विटर की कमान संभालने के बाद एलन मस्क ने खर्च कम करने का अभियान शुरू किया है। इस कदम को भी इससे जोड़ा जा रहा है। ट्विटर ने पिछले साल के अंत में भारत में अपने लगभग 200 से अधिक कर्मचारियों में से 90% से अधिक को निकाल दिया था।इसके बाद कंपनी ने बेंगलुरु के दक्षिणी टेक हब स्थित एक दफ्तर से काम जारी रखा। अभी कंपनी के ज्यादातर इंजीनियर यही से काम कर रहे हैं।

एलन मस्क के मालिकाना हक में ट्विटर

अरबपति मुख्य कार्यकारी अधिकारी मस्क ने 2023 के अंत तक ट्विटर को वित्तीय रूप से स्थिर करने के प्रयास के तहत दुनिया भर के कर्मचारियों को निकाल दिया और कार्यालयों को बंद कर दिया था। ट्विटर पिछले वर्षों में भारत के सबसे महत्वपूर्ण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित हुआ है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 86.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

About rishi pandit

Check Also

साबरकांठा में घर पर आए पार्सल में पार्सल में होम थिएटर था, जिसे खोलते ही विस्फोट हो गया, दो की मौत

साबरकांठा गुजरात के साबरकांठा के वडाली तहसील के वेडा छावनी गांव में ऑनलाइन सामान मंगाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *