Friday , July 5 2024
Breaking News

KIYG 2022 Closing Ceremony: प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों का होगा सम्मान, समापन समारोह में CM शिवराज ने की घोषणा

Bhopal khelo india youth games ends today colorful program will start shortly at bade talab: digi desk/BHN/भोपाल/ मध्य प्रदेश में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के दौरान पिछले 13 दिन से बने उत्साहपूर्ण माहौल में विभिन्न राज्यों के लगभग 6 हजार खिलाड़ियों ने 27 अलग-अलग खेल में पदकों के लिए जी-जान लगा दी। आज इन गेम्स का समापन भोपाल की शान बड़े तालाब के वोट क्लब पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ हो रहा है। इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय खेल व युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक, पद्मश्री, खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित और ओलिंपियन शूटिंग खिलाड़ी गगन नारंग एवं प्रदेश की खेल व युवा कार्य मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शामिल हैं। शाम करीब सवा सात बजे शुरु हुए इस कार्यक्रम में नन्हे बांसुरी वादक अनिरवन राय ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खेलो इंडिया के सफल आयोजन के लिए मप्र को धन्यवाद दिया।

इसके उपरांत सीएम शिवराज ने अपने संबोधन में कहा कि आज विदाई की बेला है। 13 दिन तक मध्यप्रदेश उत्साह, उल्लास और उत्सव में डूबा रहा। खिलाड़ियों के जोश की हुंकार पूरे मध्यप्रदेश में गूंजती रही। आपने जान लड़ाई, जोश दिखाया। हिंदुस्तान का दिल धड़काया। मैं मप्र के बेटे-बेटियों का हृदय से अभिनंदन करता हूं। यदि हरियाणा ने 41 गोल्ड मेडल जीते तो मप्र के खिलाड़ियों ने भी 39 गोल्ड मेडल जीते। यह असाधारण उपलब्धि है। मप्र के बेटे-बेटियों ने जो पदक जीते, उनमें से 40 प्रतिशत भागीदारी बेटियों की है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी का आभारी हूं, उन्हें धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए मध्यप्रदेश पर विश्वास जताया। खेल विभाग और साई की टीम को भी बधाई। पदक विजेताओं को सीएम हाउस में सम्मानित किया जाएगा और विशेष पुरस्कार राशि दी जाएगी।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के समापन समारोह के पहले आज शाम मुख्यमंत्री निवास से सीएम शिवराज ने चैंपियंस रैली को फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक, प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और ओलंपियन शूटिंग खिलाड़ी गगन नारंग उपस्थित थे। खिलाड़ियों द्वारा इस रैली में उत्साह पूर्वक भागीदारी की गई। रैली को रवाना करने के अवसर पर प्रमुख सचिव खेल दीप्ति गौड़ मुखर्जी और खेल संचालक रवि गुप्ता भी उपस्थित थे।पद्मश्री ओलंपियन शूटर श्री गगन नारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खेलो इंडिया का सबसे अच्छा आयोजन किया है। जहां-जहां खेलो इंडिया के गेम्स हुए हैं, मध्यप्रदेश ने उनसे बेहतर करके दिखाया है और एक बेंचमार्क सेट कर दिया है। हम ओलिंपिक का सपना साकार कर सकते हैं। आज यहां मौजूद खिलाड़ी और युवा सौभाग्यवान हैं जो उन्होंने इस प्रथम पड़ाव को देखा है। नारंग ने मध्य प्रदेश सरकार और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ चैंपियंस परेड को फ्लैग ऑफ किया।

About rishi pandit

Check Also

Bhojshala Survey: भोजशाला को जैन मंदिर बताने वाली याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने बताई ये वजह

कोर्ट ने कहा, तय प्रारूप में नहीं है, सुनवाई नहीं कर सकतेयाचिकाकर्ता से कहा- चाहें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *