Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Satna: 10वीं एवं 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा की तिथि घोषित


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं हाई स्कूल एवं कक्षा 12वीं हायर सेकेंडरी स्कूल एवं समकक्ष सभी पाठ्यक्रमों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है तथा नियमित विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा उनके अपने स्कूल में और प्राइवेट स्टूडेंट्स की प्रैक्टिकल परीक्षा उनके परीक्षा केंद्र में आयोजित की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के आदेश के अनुसार परीक्षा वर्ष 2023 की हाई स्कूल हाई सेकेंडरी परीक्षा एवं हायर सेकेंडरी व्यवसायिक पाठ्यक्रम, पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण पत्र उपाधि एवं शारीरिक प्रशिक्षण परीक्षा के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनसे संबंधित अध्ययनरत शालाओं में तथा स्वाध्याय छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा केंद्र में होगी। स्वाध्यायी विद्यार्थियों की परीक्षाएं 1 मार्च से 30 मार्च तक तथा नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं अध्ययनरत संस्था में 13 फरवरी से 26 फरवरी के मध्य संपन्न की जाएगी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *