Thursday , May 16 2024
Breaking News

Rashifal 20th Janaury: थोड़ी-सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिलेगा, जानिए शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

20 जनवरी 2023 का दैनिक पंचांग: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि  त्रयोदशी09:58 तक
नक्षत्र  मूल12:31 तक
करणवणिजा
विष्टि
09:58 तक
20:08 तक
पक्षकृष्ण 
वार   शुक्रवार 
योग  व्याघात18:50 तक
सूर्योदय07:18 
सूर्यास्त17:44 
चंद्रमा   धनु 
राहुकाल11:13 − 12:32 
विक्रमी संवत्  2079 
शक सम्वत1944  
मासमाघ 
शुभ मुहूर्तअभिजीत12:11 − 12:52

“राशिफल”

मेष– आज कुछ नए मौके के साथ-साथ अच्छी खबर भी मिल सकती है। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। अपने स्वास्थ का ध्यान रखें और भोजन संबंधी आदतों में सुधार करें। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ– आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बरसों से जिस दिन की आपको तलाश थी आज वही दिन है। काम के सिलसिले में आपको वैसा नतीजा मिल सकता है जैसे आप चाहते हैं।

मिथुन– आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं।

कर्क– आज बेरोजगार लोग कोशिश करेंगे और अपने कड़ी मेहनत का पूरा परिणाम प्राप्त करेंगे। जीवन साथी से समर्थन प्राप्त होगा और एक-दूसरे की घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में मदद मिलेगी। आज आप अपने कार्य स्थल पर सावधानी बरतें।

सिंह– आप प्रयासों को गति देंगे। लाभ बढ़ेगा और इनकम में बढ़ोतरी होगी। कोई नया आइडिया आप को आगे बढ़ाने में सहायक साबित होगा। परिवार में प्रॉपर्टी खरीदने का विचार हो सकता है, जिससे आपकी संपत्ति की वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में दिनों के पक्ष में जाएगा।

कन्या– आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा।

तुला – आज सभी कार्यो में आपके लिये प्रवेश द्वार खुले नजर आएंगे। नए कामकाज की योजना भी बना सकते हैं। नया वाहन नए घर का सुख संयोग में है। पति पत्नी कहीं घूमने जाने की भी प्लान बन सकते हैं। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करवा सकते हैं।

वृश्चिक– आपको खर्चो पर नियंत्रण पाने के लिए अपना बजट प्लान करने की जरूरत है। आपके खर्चे काफी बढ़े हुए जिन्हें नियंत्रण में रखना आपकी जिम्मेदारी है। आपको इससे परेशानी भी हो रही है। कोई भी ऐसी बात ना बोले जो आपके किसी अपने को चोट पहुंचाए। सोच समझकर बोलें।

धनु– आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है।

मकर– आज का दिन आत्मविश्वास में बढ़ोतरी के संकेत दे रहा है। कोई करीबी दोस्त फरेब कर सकता है। आपका सामना कठिनाईयों से हो सकता है। हांलाकि आप सभी कठिनाईयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे। आपके अच्छे कार्यों के कारण समाज में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा।

कुंभ– आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। थोड़ा संघर्ष आपने किया है, उसका फल भी आपको आज मिल सकता है। किसी सुखद यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। काम के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे प्राप्त होंगे और आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन– आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी।

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *