Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Makar Sankranti: चित्रा नक्षत्र, शश योग व सुकर्मा योग में मनेगी मकर संक्रांति, चमक जाएगी किस्मत

Makar sankranti 2023 makar sankranti will be celebrated in chitra nakshatra shash yoga and sukarma yoga luck of many people will shine: digi desk/BHN/सागर/ मकर संक्रांति का पर्व इस बार कई शुभ-मुहूर्तों के बीच मनाया जाएगा। शनिवार रात में सुकर्मा योग के बीच मकर संक्रांति शुरू हो जाएगी जो रविवार को दोपहर तक रहेगी। इस दौरान नदियों में स्नान करने के लिए कई श्रद्धालु बरमान एवं भेड़ाघाट रवाना होंगे और यहां डुबकी लगाकर तिल व गुड़ का दान करेंगे। ज्योतिषाचार्य पं. रामगोविंद शास्त्री का कहना है कि रात 3:20 बजे सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करेगा और अगले दिन यानी रविवार को दिनभर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान चित्रा नक्षत्र, शश योग व सुकर्मा योग बनेंगे। इन शुभ योग से कई लोगों की किस्मत चमक जाएगी, यानी कई राशि वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इन योगों में यदि शुभ कार्य, दान, पुण्य, तीर्थ यात्रा, भागवत महापुराण आदि किया जाए तो किस्मत के बंद दरवाजे भी खुल सकते हैं।

धर्मसिंधु और निर्णय सिंधु में जिक्र

त्योहारों की तिथि तय करने वाले ग्रंथ धर्मसिंधु और निर्णय सिंधु में भी इस बात का जिक्र है कि अस्त होने के बाद सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो अगले दिन पर्व मनाते हुए स्नान-दान और सूर्य पूजा करनी चाहिए। इस साल ऐसी ही स्थिति बन रही है।सिंह को मिलेगा लाभ, मीन को मिलेगा कष्टमकर संक्रांति का फल अलग-अलग राशि के जातकों को अलग-अलग मिलेगा।

राशियों पर यह होगा असर

पं. शास्त्री के अनुसार मेष राशि को सम्मान, वृष को भय और मिथुन को ज्ञान वृद्धि, कर्क को कलह, सिंह को लाभ, कन्या को संतोष, तुला को धन लाभ, वृश्चिक को हानि, धनु को लाभ, मकर को इष्ट सिद्धि, कुंभ को धनलाभ और मीन को कष्ट होगा। इस दौरान संक्रांति तिल का दान, भोजन, तिल का उपटन लगाना शुभ होगा। मांगलिक कार्यों की होगी शुरुआत ज्योतिषाचार्य पं. शास्त्री का कहना है कि इस बार सूर्य देव 14 जनवरी की देर रात मकर संक्रांति का पर्व शुरू होने से शादी, विवाह, जनेउ संस्कार, गृह प्रवेश सहित कई मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। 15 जनवरी को मकर संक्रांति के पुण्य काल के दौरान सुकर्मा और पद्म नाम के शुभ योग रहेंगे। वहीं, सूर्य का दिन यानी रविवार भी होगा।

सूर्य पूजा का विशेष महत्‍व

सूर्य पूजा और किसानों का पर्व इस त्योहार पर सूर्यदेव की पूजा करने का विशेष महत्व है। धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक पौष महीने में जब सूर्य मकर राशि में आता है, तब ये त्योहार मनाया जाता है। मकर संक्रांति किसानों का मुख्य पर्व माना गया है। इस दिन भगवान सूर्य को नई फसलों और नए अनाज से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है।

स्नान-दान से मिलता है पुण्य, चकराघाट में भरेगा मेला

इस शुभ संयोग में किए गए स्नान-दान से मिलने वाला पुण्य और बढ़ जाएगा। मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में तीर्थ स्नान के बाद सूर्य पूजा फिर जरुरतमंद लोगों को खाने की चीजें और गर्म कपड़ों का दान किया जाता है। ग्रंथों में कहा गया है कि इस दिन तिल का दान करने से अक्षय पुण्य मिलता है। इसलिए मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का प्रसाद बांटा जाता है। इस दिन कई जगहों पर खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। पितरों की पूजा के लिए भी ये दिन पुण्य फलदायी माना गया है। चकराघाट मंदिर परिसर में मेला भरता है, जहां लोग दान करने पहुंचते हैं और मेले में खरीदी करते हैं।

उदया तिथि में बरमान में होगी भीड़

पं. शिवप्रसाद शास्त्री के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष सूर्य देव का मकर राशि में गोचर 14 जनवरी की देर रात तीन बजे होगा, जबकि कुछ पंचांग रात करीब 9 बजे प्रवेश करने की जानकारी दे रहे हैं। 

राशि के अनुसार इन चीजों का करें दान, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी संकट

देश में मकर संक्रांति को अलग-अलग नामों से जाना जाता है और इस दिन दान का विशेष महत्व है। तिल, खिचड़ी के अलावा इन दिन कई चीजों का दान किया जाता है, लेकिन इस दिन यदि आप राशि के अनुसार चीजों का दान करेंगे तो विशेष लाभ होगा। आइए जानते राशि के अनुसार आपको किन चीजों का दान करना शुभ होता है ।

मेष राशि

इस राशि के जातकों को सूर्य देव की विधिवत पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का दान करें। इससे शुभ फल प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को घर में सुख-शांति बनाए रखने और हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए खिचड़ी का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों को मूंग की खिचड़ी का दान करना चाहिए। इससे लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आज के दिन सूर्य देव को दूध, चावल और तिल मिलाकर अर्घ्य देते हैं। साथ ही गुड़ और तिल का दान करें।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता पाने के लिए तिल और गुड़ का दान करना चाहिए।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। इसके साथ ही मूंग की दाल की खिचड़ी बनाकर दान करें।

तुला राशि

इस राशि के लोग सूर्य देव की विधिवत पूजा करने के साथ ही दूध, चंदन और चावल जैसी सफेद चीजों का दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। ऐसा करने से समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर राशि

इस राशि के जातकों के लिए काले तिल के अलावा उड़द की दाल से बनी खिचड़ी का दान करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को जल में तिल मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही तिल और उड़द का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का दान करना चाहिए। इससे शुभ फल प्राप्त होंगे।

About rishi pandit

Check Also

वृद्धि योग: वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के लिए शुभ समय

कल 14 मई दिन मंगलवार को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार कर रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *