Monday , April 29 2024
Breaking News

Rashifal 14th January: संक्रांति का दिन खुशियों से भरा रहेगा, जानिए शनिवार का राशिफल और पंचांग

Aaj ka Panchang 14 January 2023: आज माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि शनिवार शाम 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से सुकर्मा योग रहेगा। इसके साथ ही आज सूर्योदय से लेकर शाम 6 बजकर 14 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। आज शाम 6 बजकर 14 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। मालूम हो कि सुकर्मा योग के दौरान किए गए कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है, अपितु कार्य शुभफलदायक होते हैं। विशेषकर कि नई नौकरी ज्वॉइन करने के लिए ये योग बड़ा ही शुभ होता है। वहीं यायीजय योग में आप अपनी बात रखते हैं या कोई आवेदन देते हैं तो आपकी बात सुनी जाती है। कोई मुकदमा दर्ज करते हैं तो इसमें आपको विजय मिलता है।

शुभ मुहूर्त

  • सप्तमी तिथि- शनिवार शाम 7 बजकर 22 मिनट तक
  • सुकर्मा योग-  आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से
  • यायीजय योग- आज सूर्योदय से लेकर शाम 6 बजकर 14 मिनट तक 
  • हस्त नक्षत्र- आज शाम 6 बजकर 14 मिनट तक

राहुकाल– सुबह 09:52 से दोपहर पहले 11:11 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

  1. सूर्योदय- सुबह 7:14 बजे 
  2. सूर्यास्त- शाम 5: 45 बजे

राशिफल

मेष– आज मकर संक्रांति का दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के विवाहित जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। किसी जरूरी काम को पूरा करने में आप सफल हो सकते हैं। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है।

वृषभमकर संक्रांति के दिन आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार की चिंता बनी रहेगी। यात्रा काफी मनोरंजक होने के साथ-साथ लाभकारी भी साबित होंगी। आपको अपने व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में अपार सफलता मिलने के योग बन रहे है।

मिथुन – आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे लोगों से “न” कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीदें लगाए हों। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा।

कर्क– आज मकर संक्रांति का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित कर सकता है। ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा , हालांकि लगातार मेहनत से आप हर परिस्थिति से पार पा लेंगे।

सिंह– मकर संक्रांति का दिन आपके लिए अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का है। दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न आने दें। घर में परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या– जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा, कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ।

तुला– मकर संक्रांति का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपके रूके हुए काम में सहयोगी से मदद मिल सकती है। इसके अलावा इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।

वृश्चिक– आज मकर संक्रांति के दिन आप स्वयं को बड़ी ऊर्जा और उत्साह से भरा पाएंगे। आपके वित्त के संदर्भ में एक अनुकूल दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। गरीब व असहाय व्यक्ति की मदद करने से शनिदेव प्रसन्न होंगे। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं।

धनु– हर इंसान को ग़ौर से सुनें, हो सकता है आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाए। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़र अन्दाज़ करें।

मकर– आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आज आपका झुकाव धार्मिक कामों की तरफ रहेगा, माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जा सकते हैं।

कुंभ– आज मकर संक्रांति के दिन दांपत्य जीवन में खुशनुमा वक्त व्यतीत होगा। सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकेंगे।

मीन– लम्बी यात्रा के लिहाज़ से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफ़ी फ़ायदेमंद रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फँसने से बचे रहेंगे। आज आपको भूमि, रियल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है।

About rishi pandit

Check Also

घर में लकड़ी के मंदिर रखने के लिए 5 वास्तु नियम: शुभता और समृद्धि के लिए

आपने अपने आसपास ऐसे कई घरों को देखा होगा, जहां पर लकड़ी का मंदिर बना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *