Wednesday , July 3 2024
Breaking News

चार दिन बाद यू-टर्न लेगा मौसम, फिर लौटेगी ठंड

 MP Weather alert:भोपाल/ मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है। दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। इसकी वजह उत्तर भारत में एक के बाद एक पहुंच रहे दो पश्चिमी विक्षोभ हैं। इनमें से एक अभी सक्रिय है, जबकि दूसरे सिस्टम के सात दिसंबर को उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंचने की संभावना है। वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पाकिस्तान और उससे लगे राजस्थान पर प्रेरित चक्रवात बन गया है। इससे हवाओं का रुख बार-बार बदलने लगा है। पूर्वी और दक्षिणी हवाओं के चलने के कारण दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होने लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से रुखसत होने के बाद एक बार फिर हवा का रुख उत्तरी होने लगेगा। इससे सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने के आसार बनेंगे।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। भोपाल में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। इंदौर में अधिकतम तापमान 31.2, जबलपुर में 29.9 और ग्वालियर में 31.3 डिग्री दर्ज किया गया। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उत्तर भारत के बीच सक्रिय है। इसके प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और उससे लगे पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा विदर्भ और उससे लगे मध्यप्रदेश के क्षेत्र पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इन दो सिस्टम के कारण हवा का रुख बदलने लगा है। विशेषकर हवा का रुख पूर्वी और दक्षिणी होने पर तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है। हालांकि शाम ढलने के बाद हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी होने से वातावरण में सिहरन बढ़ जाती है।

About rishi pandit

Check Also

आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित

आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित जनसुनवाई में 92 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *