Wednesday , June 26 2024
Breaking News

Rashifal 1st january: साल के पहले दिन बन रहे बदलाव के योग, जानिए रविवार का पंचांग और राशिफल

01 जनवरी 2023 का दैनिक पंचांग: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि  दशमी19:15 तक
नक्षत्र  अश्विनी12:50 तक
करणगारा
वणिजा
19:15 तक
31:43 तक
पक्षशुक्ल 
वार   रविवार 
योग  सिद्ध30:49 तक
सूर्योदय07:18 
सूर्यास्त17:30 
चंद्रमा   मेष 
राहुकाल16:14 − 17:30 
विक्रमी संवत्  2079 
शक सम्वत1944  
मासपौष 
शुभ मुहूर्तअभिजीत12:04 − 12:44

मेष : इस राशि के लोग बेचैन रहेंगे। अनावश्यक क्रोध और वाद-विवाद से बचें। हर काम में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृष: इस राशि के जातकों के मन में आशा-निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। नौकरी और कार्य क्षेत्र में भी बदलाव के योग बनते हैं। कला या संगीत के प्रति आपका रुझान बढ़ सकता है।

मिथुन: इस राशि के लोग आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। धैर्य रखें, व्यवसायिक स्थिति काफी संतोषजनक रहेगी। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क: इस राशि के जातकों का मन परेशान रहेगा, आत्मविश्वास में कमी आ सकती है. माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

सिंह: इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा, आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

कन्या: मन में शांति और प्रसन्नता बनी रहेगी, आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा. व्यापार में विस्तार के योग हैं, व्यापार में भागदौड़ अधिक रहेगी।

तुला: इस राशि के जातकों की वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। बेकार के वाद-विवाद से बचें, सेहत का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों का मन अशांत रहेगा। वाद-विवाद से बचें, परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी बदलने के योग भी बन रहे हैं।

धनु: इस राशि के जातकों के मन में निराशा रहेगी, धैर्य में कमी आ सकती है. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं, खर्चा बढ़ेगा।

मकर: इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. बेवजह के गुस्से से बचें, माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ: इस राशि के जातक आत्मविश्वास से भरे होंगे, फिर भी उनके मन में नकारात्मकता आ सकती है। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से व्यवसाय के नए अवसर मिल सकते हैं।

मीन: इस राशि के जातकों के मन में शांति बनी रहेगी। पठन-पाठन कार्य में रुचि बढ़ेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

About rishi pandit

Check Also

2024 में कब है देवशयनी एकादशी? तिथि और पूजा विधि जानें

देवशयनी एकादशी पर तिथि का धर्म शास्त्रों में विशेष महत्व है। देवशयनी एकादशी से भगवान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *