Thursday , May 16 2024
Breaking News

New Year 2023: ओशिनिया में सबसे पहले मनेगा नए साल का जश्न, जानिए आखिरी में कहां होगी धूम

New Year Celebration 2023: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ चंद घंटों के बाद नया साल दस्तक दे देगा और इसी के साथ दुनियाभर के जश्न का माहौल होगा। नए साल की शुरुआत वैसे तो दुनियाभर में होगी लेकिन 1 जनवरी को सूर्य की पहली किरण दुनिया में सबसे पहले जहां गिरेगी, वहीं पर सबसे पहले जश्न की शुरुआत होगी।

रूस और यूक्रेन युद्ध, कोरोना महामारी के अलावा दुनियाभर में चल रहे अलग-अलग कई संघर्ष के बीच इस बार नया साल दस्तक दे रहा है। तमाम विपत्तियों और परेशानियों को भूलकर लोग नए साल का जश्न मनाएंगे। लेकिन आपको जानकर यह हैरानी होगी कि पूरी धरती पर नए साल का जश्न एक साथ नहीं मनाया जाता है।

दुनियाभर में अलग-अलग अंदाज में जश्न

नए साल की शुरुआत दुनिया के विभिन्न देशों में अपने रीति-रिवाजों और उत्सवों के साथ होगी। हर देश में नए साल को लेकर अलग-मान्यताएं और रीति रिवाज हैं। इसके अलावा कुछ देशों में धार्मिक अनुष्ठान की किए जाते हैं।

सबसे पहले यह देश मनाएगा नया साल

ओशिनिया दुनिया का वह स्थान है, जो सबसे पहले नए साल का जश्न मनाता है। टोंगा, किरिबाती और समोआ छोटे प्रशांत द्वीप राष्ट्र हैं। नए कैलेंडर वर्ष की शुरुआत करने वाले ये पहले देश हैं। यहां 1 जनवरी का जश्न 31 दिसंबर को ही GMT के अनुसार सुबह 10 बजे या भारतीय मानक समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू हो जाएगा।

इस देश में आखिरी में मनेगा जश्न

संयुक्त राज्य अमेरिका के पास स्थित एक निर्जन स्थान, जिसे बेकर द्वीप और हाउलैंड कहा जाता है, वहां नए साल का स्वागत पूरी दुनिया में सबसे आखिर में किया जाएगा। जब भारत में शाम के 5.30 बज रहे होंगे, उस समय इस निर्जन द्वीपों पर नए साल की शुरुआत होगी। उस समय जीएमटी समय दोपहर करीब 12 बजे का होगा।

About rishi pandit

Check Also

पोप फ्रांसिस ने की इटली वालों से बच्चे पैदा करने की अपील, कंडोम की तुलना हथियार से की

रोम  ईसाई धर्म से सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने इटली और यूरोप में जनसंख्या संकट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *