Friday , May 17 2024
Breaking News

MP Weather Alert: बर्फबारी से प्रदेश में सर्दी बढ़ी, दाे दिन बाद शीतलहर के आसार

शनिवार से कड़ाके की सर्दी शुरू हाेने की संभावना

Madhya Pradesh Weather Update: digi desk/BHN/ भाेपाल / पश्चिमी विक्षाेभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ाें पर बर्फबारी शुरू हाे गई है। हवा का रुख भी उत्तरी बना हुआ है। जिसके चलते मध्य प्रदेश में सिहरन और बढ़ गई है। इसी क्रम में गुरुवार काे मध्य प्रदेश में सबसे कम 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। राजधानी सहित 23 शहराें में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक शनिवार से कड़ाके की सर्दी शुरू हाेने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटाें के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागाें के जिलाें में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलाें में काफी गिरे। शेष सभी संभागाें के जिलाें में न्यूनतम तापमान में काेई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

न्यूनतम तापमान लगभग सामान्य रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षाेभ अफानिस्तान पर बना हुआ है। उसके प्रभाव से उत्तरी पाकिस्तान पर एक प्ररित चक्रवात बन गया है। उधर पश्चिमी विक्षाेभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ाें पर बर्फबारी शुरू हाे गई है।

साथ ही हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। शुक्ला के मुताबिक बर्फबारी का सिलसिला शुक्रवार काे भी जारी रह सकता है। शनिवार काे पश्चिमी विक्षाेभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के आसार हैं। उसके बाद मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। तब कई शहराें में शीतलहर भी चल सकती है।

About rishi pandit

Check Also

MP High Court: ‘दुष्कर्म-छेड़छाड़ की झूठी रिपोर्ट की धमकी देना, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की श्रेणी में’

Madhya pradesh jabalpur mp high court threatening to make false report of rape and molestation …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *