Thursday , November 5 2026
Breaking News

Singrauli: नार्दर्न कोल फील्ड का सहायक प्रबंधक 12 हजार की रिश्वत लेते धरा गया

सिंगरौली,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले की नार्दर्न कोल फील्ड (एनसीएल) में पदस्थ सहायक प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी को रीवा लोकायुक्त पुलिस ने 12 हजार रिश्वत लेते उसके आवास से गिरफ्तार किया है। अभिषेक त्रिपाठी ने कंपनी में चल रहे किराए के वाहन का भुगतान और उसकी सिक्योरिटी मनी दिलाने के एवज में वाहन मालिक से रिश्वत मांगी थी।

रीवा लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार ने बताया कि उमेश कुमार साहू निवासी सीधी ने शिकायत की थी कि वह उमेश इंटरप्राइजेज का संचालक है। एनसीएल सिंगरौली दुधिचुआ प्रोजेक्ट में उसकी जीप किराए पर लगी है। वाहन के किराए की बिल राशि चार लाख 80 हजार रुपये थी।

उमेश ने 36 हजार रुपये सिक्योरिटी मनी भी जमा की थी। ये दोनों राशि के भुगतान को निकालने के एवज में अभिषेक त्रिपाठी 12 हजार रिश्वत मांग रहा था। शिकायत सही पाए जाने पर गुरुवार को उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम सिंगरौली भेजी गई, जहां रिश्वत लेते अभिषेक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

About rishi pandit

Check Also

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को रोकने अब जातिवाद पर उतरे षडयंत्रकारी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को रोकने अब जातिवाद पर उतरे षडयंत्रकारी -राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *