Friday , May 10 2024
Breaking News

Rashifal 27th December: दिन उत्तम रहेगा, जानिए मंगलवार का राशिफल और पंचांग

Aaj ka Panchang 27 December 2022: आज पौष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 28 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 27 मिनट से रवि योग लग जायेगा। आज दोपहर 2 बजकर 27 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। जानिए मंगलवार का पंचांग,राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुभ मुहूर्त

  •  पंचमी तिथि – आज रात 10 बजकर 52 मिनट तक
  • वज्र योग –  आज शाम 5 बजकर 28 मिनट तक
  •  रवि योग  – आज दोपहर 2 बजकर 27 मिनट स
  • धनिष्ठा नक्षत्र – आज दोपहर 2 बजकर 27 मिनट तक

राहुकाल-दोपहर 02:57 से शाम 04:14 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

  • सूर्योदय- सुबह 7:11 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 5: 31 बजे

मेष – आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा और आपको कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए बीमार पड़ने की संभावना रहेगी, थोड़ा ध्यान रखें। अपने खानपान पर विशेष रूप से ध्यान दें।

वृष – आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ पार्क में घूमने जायेंगे, जहां आपको अच्छा महसूस होगा. परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे।

मिथुन – आज नए कार्यो की शुरुआत कर सकते है, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आप किसी मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। मिश्रित परिणाम आने की उम्मीद है।

कर्क– आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप खूब जमकर मेहनत करेंगे जिससे आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। परिवार का सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है जिसे आपको जीवनसाथी से बात करके दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

सिंह– आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है।

कन्या– आज कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। प्रगति के रास्ते भी खुलेंगे। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों के प्रति आपको थोड़ा सा ध्यान देना जरूरी साबित होने वाला है। क्रोध के प्रति आपको थोड़ा सा नियंत्रण बना कर रखना पड़ सकता है।

तुला– आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आपके कामों में विलंब हो सकता है जिससे आपको कुछ परेशानियां होंगी। आपके अपने आप को दुख दे सकते हैं, लेकिन जीवन में चुनौतियां आती हैं, उनसे घबराने की जरूरत नहीं है। अपने काम पर ध्यान दें और उसे बढ़िया करने का प्रयास करें।

वृश्चिक– आपका दिन उत्तम रहेगा. कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. आपके रूके हुए काम मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं।

धनु लंबे समय बाद शारीरिक और मानसिक शांति का अनुभव होगा। परेशानियों का खात्मा होता आपको देखने को मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग आपको प्राप्त होने वाला है। प्रसन्नता का स्तर बेहतर बना रह सकता है।

मकर– आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। जीवनसाथी से किसी यात्रा पर जाने का विचार करेंगे। यह यात्रा आपके लिए भविष्य के मार्ग खोलेगी। आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा जिससे काम बनेंगे और किसी बड़े व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जिसकी मदद से आप को अच्छे लाभ होंगे।

कुंभ– आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी. पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी।

मीन – आज सेहत के प्रति आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। किसी पुराने या आपसे अधिक अनुभवी व्यक्ति की सलाह मांगने के लिए यह एक अच्छा दिन है। आपको इसका पछतावा नहीं होगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आज कारोबार में बदलाव होने के योग हैं।

About rishi pandit

Check Also

इन राशि वालों को बुध ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश से मिलेगा लाभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह की चाल का व्यक्ति के जीवन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *