Saturday , May 3 2025
Breaking News

Accident: सिक्किम में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा आर्मी ट्रक, सेना के 16 जवान शहीद

National 16 army personnel have lost their lives and four injured in a road accident north sikkim: digi desk/BHN/ सिक्किम/ सिक्किम के जेमा में एक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए हैं। पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया। इस हादसे में तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों (JCO) और 13 सैनिकों की मौत हो गई। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शुक्रवार को उत्तर सिक्किम के जेमा में यह घटना हुई। इस सड़क हादसे में 4 गंभीर रुप से घायल भी हैं। जिस वाहन के साथ यह हादसा हुआ है, वह सेना के ही काफिले की तीन गाड़ियों में से एक था। ये गाड़ियां चत्तन से थांगू की ओर जा रही थीं। इसी दौरान एक तीखे मोड़ से गुजरते वक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान चलाया गया और 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर निकाला गया।

इस हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री ने भी गहरा दुख जताया है और अपनी शोक-संवेदनाएं व्यक्त की हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया। पीएम ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने का गहरा दुख है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

About rishi pandit

Check Also

रामबन में बादल फटने से तबाही, सैकड़ों वाहन फंसे, भूस्खलन के चलते NH-44 बंद

ऊधमपुर रामबन जिले के सेरी चंबा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बादल फटने से भारी तबाही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *