Thursday , May 2 2024
Breaking News

Rashifal 18th December: दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे, जानिए रविवार का पंचांग और राशिफल

18 दिसंबर 2022 का दैनिक पंचांग:: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि  दशमी27:28 तक
नक्षत्र  हस्त10:10 तक
करणवणिजा
विष्टि
15:37 तक
27:28 तक
पक्षकृष्ण 
वार   रविवार 
योग  शोभना29:19 तक
सूर्योदय07:12 
सूर्यास्त17:22 
चंद्रमा   कन्या 
राहुकाल16:06 − 17:22 
विक्रमी संवत्  2079 
शक सम्वत1944  
मास पौष 
शुभ मुहूर्तअभिजीत11:57 − 12:37

राशिफल

मेष – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से किसी काम में मदद मिल सकती है। दांपत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेंगे। आपकी उलझनें कम हो सकती हैं। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।

वृषभ-आज परिवार में माता-पिता का अधिक से अधिक सहयोग आपको मिलेगा। आज का दिन कुछ मिले जुले परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ सकारात्मक घटनाक्रम भी होंगे लेकिन इसका पूरा लाभ आपको नहीं मिल पाएगा।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। जहां दूसरे वैवाहिक जीवन में स्थितियां हाथ से फिसलती हुई नजर आएंगी। रिश्ते में कोई समस्या आ सकती है।कर्क राशि, 18 दिसंबर, 2022 राशिफल, आज मित्रों से मेलजोल बढ़ सकता है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

सिंह-आज से आपका शुभ मुहूर्त शुरू हो रहा है। व्यापार में तरक्की होगी और आपको कोई नई डील भी मिल सकती है। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। संभलकर बात करें, हानि होने के योग हैं।

कन्या-छोटी लेकिन सुखद यात्रा की पूरी संभावना है, जिसमें आपको कुछ नए दोस्त बनाने का भी मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, हम अपने प्यार को आगे बढ़ाएंगे, वैवाहिक जीवन में भी आज का दिन सुकून देने वाला साबित होगा, लेकिन पारिवारिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं।

तुला-आज कार्यों में जल्दबाजी न करें। आज धैर्य और संयम से काम लें। आज काम के सिलसिले में भागदौड़ अधिक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी गलतियों को नज़रअंदाज़ न करें।

वृश्चिक-आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने के लिए यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी।

धनु- आज आपको धन के साथ-साथ ख़र्चों की भी प्राप्ति होगी, जिसके बीच आपको सामंजस्य बनाकर रखना होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वालों के लिए भी यह एक अच्छा समय है। इतना ही नहीं आप अपने विरोधियों पर भी हावी रहेंगे और वे आपके सामने टिक नहीं पाएंगे।

मकर- आज व्यापार सामान्य लाभ देगा। आज पारिवारिक सुख में वृद्धि हो सकती है। करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। अधिकारी वर्ग से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी काम में मन लगाने में परेशानी हो सकती है।

कुंभ- आज आप अपने काम में कुछ नया करने की सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति कुछ हद तक सामान्य रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ मनोरंजन स्थलों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। धन का सुख प्राप्त होगा।

मीन-आज आपको अपनी वाणी को लेकर सतर्क रहना होगा, क्योंकि इससे कई काम बिगड़ सकते हैं। इसके अलावा पिता के साथ संबंधों पर भी कुछ असर पड़ सकता है।

About rishi pandit

Check Also

कालाष्टमी के दिन इन गलतियों से रहें दूर

भगवान शिव के रुद्रावतार काल भैरव की पूजा करने से सारे कष्‍ट दूर होते हैं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *