Sunday , November 8 2026
Breaking News

Satna: राज्यपाल श्री पटेल ने जनजातीय नायकों पर आधारित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शुक्रवार को चित्रकूट प्रवास के दौरान महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्विद्यालय में ‘‘स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान’’ विषय पर आधारित कला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकरों द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। लोक नृत्य की राज्यपाल ने सराहना करते हुये कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया। इस मौकेपर राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, कुलपति प्रो भरत मिश्रा, संगठन सचिव अभय महाजन एसडीएम पीएस त्रिपाठी सहित स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विवेकानंद और वैदेही छात्रावास भवन का राज्यपाल ने किया लोकार्पण

प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने चित्रकूट प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वद्यालय में विवेकानंद छात्रावास भवन तथा वैदेही छात्रावास भवन का लोकार्पण किया। राज्यपाल श्री पटेल ने ग्रामोदय परिसर में दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र द्वारा लगाये गये स्टॉल का भ्रमण करते हुये विभिन्न उत्पादों का भी अवलोकन किया और उत्पादों के बारे में जानकारी ली। साथ ही राष्ट्रीय जननायकों पर आधारित मूर्तिकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर सांसद राज्यसभा डॉ सुधांशु त्रिवेदी, कुलपति प्रो भरत मिश्रा सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर 17 दिसम्बर को जबलपुर में करेंगे समीक्षा

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 17 दिसम्बर को जबलपुर में दोपहर 12 बजे से पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी और 3 बजे से मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कम्पनी के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

About rishi pandit

Check Also

दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो से पहले विवाद, ‘पटियाला पेग’ समेत 4 गानों पर रोक लगाने की मांग

 इंदौर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का 30 अक्टूबर को दिल्ली के जेएनएल स्टेडियम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *