Thursday , May 2 2024
Breaking News

Rashifal 16th December: पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जानिए शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

Aaj Ka Panchang 16 December 2022: आज पौष माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। आज शुक्रवार का महान व पावन व्रत है। आज व्रत रहने से कई जन्मों के पापों का शमन होता है। आज का पावन व्रत बहुत फलित होता है ,साथ में कुछ लोगों का वैभव लक्ष्मी जी का उपवास भी आज ही है।आज भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी जी की पूजा व व्रत की जाती है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है।आज अन्न व फल का दान करें। आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। कनकधारास्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें।संकट से बचने के लिए गणेश जी की स्तुति करें। दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज उपवास व दान पुण्य करने का महान दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

दिनांक16 दिसम्बर 2022
दिवसशुक्रवार
माहपौष ,कृष्ण पक्ष
तिथिअष्टमी
सूर्योदय07:07 am
सूर्यास्त05:28 pm
नक्षत्रपूर्वाफाल्गुनी
सूर्य राशिवृश्चिक10:10am तक फिर धनु
चन्द्र राशिसिंह 02:08 pm तक फिर कन्या
करण

योग प्रीति

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:56am से 12:48 pm तक।राहुकालप्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक
विजय मुहूर्त02:29pm से 03:28 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:19pm से 06:56pm तक

मेष – अचानक से हुए अप्रत्याशित ख़र्चे आप पर आर्थिक बोझ डाल सकते हैं। परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है।

वृषभ- आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। गुस्से में लिए गए फैसले आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। अचानक आपके दिमाग में कुछ ऐसा विचार आएगा, जो आपकी तरक्की के रास्ते खोलेगा।

मिथुन-आज आपको कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। रोजमर्रा के कामों में भी आपका मन नहीं लगेगा। आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। संतान से कुछ विवाद होने की संभावना है।

कर्क-शारीरिक और मानसिक रोग का मूल दुःख हो सकता है। आर्थिक तौर पर सुधार होने से जरूरी खरीदारी करने में आसानी होगी। आपकी संतान के पुरस्कार वितरण समारोह का निमंत्रण आपके लिए सुखद अनुभव होगा।

सिंह-करियर के लिहाज से समय आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में भागदौड़ अधिक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि हो सकती है।

कन्या-आज का दिन आपका फेवरेट रहेगा। रुके हुए कार्यों में किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप पर कुछ नई जिम्मेदारियां होंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल रहेंगे। पूर्व में किए गए शुभ कार्यों का लाभ आज आपको मिल सकता है।

तुला-आपका एनर्जी लेवल हाई रहेगा। आर्थिक रूप से आपको एक ही स्रोत से लाभ मिलेगा। आपके माता-पिता के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। केवल स्पष्ट समझ के माध्यम से ही आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक समर्थन प्रदान कर सकते हैं।

वृश्चिक- नया व्यापार शुरू करने में मित्रों की मदद लेना लाभदायक रहेगा। संतान प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं। इस दिन उधार लेकर देना नहीं चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होगा। अवांछित यात्रा कठिन है।

धनु- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी घनिष्ठ मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो लंबे समय में आपको इसका भरपूर फायदा मिलेगा।

मकर- आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। निवेश के लिए दिन अच्छा है, लेकिन उचित सलाह लेकर ही निवेश करें। घरेलू मुद्दे आपके दिमाग पर हावी रहेंगे और आपकी ठीक से काम करने की क्षमता को भी क्षीण करेंगे।

कुंभ- आज आपके बिगड़े काम तेजी से बनेंगे। घर में कुछ नया आने के संकेत मिल रहे हैं। कार्यों के प्रति उत्साह व उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव होंगे, जिससे आपके सहकर्मियों का मूड खराब हो सकता है।

मीन- आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कामों में लगा सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। लेकिन विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा अनुकूल रहेगा।

About rishi pandit

Check Also

अक्षय तृतीया पर 61 साल बाद पहली बार एक भी विवाह मुहूर्त नहीं

इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 10 मई को मनाया जाएगा। हर साल इस अबूझ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *