Sunday , November 8 2026
Breaking News

IRCTC: यात्रियों को अब सीट पर मिलेगा सात्विक खाना, जानिए रेलवे की नई सेवा के बारे में

ITCTC passengers will now get satvik food on the seat know how is the new railway service: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ यदि आप भी रेल यात्रा के दौरान सात्विक खाने को लेकर परेशान होते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। खासतौर पर ऐसे यात्रियों के ट्रेन यात्रा के दौरान सात्विक फूड को लेकर ज्यादा परेशानी होती है जो लंबी यात्रा पर जाते हैं, लेकिन रेल मंत्रालय के आदेश के बाद अब ऐसे यात्रियों की परेशानी जल्द खत्म होने वाली है। अब आईआरसीटीसी ने शुद्ध शाकाहारी खाना खाने वालों के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है, जिसके तहत अब यात्रियों को सीट पर सात्विक खाना उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में रेल मंत्रालय ने भी आदेश जारी कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सफर के दौरान सात्विक खाना उपलब्ध कराने के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) ने इस्कॉन से समझौता किया है। यात्रियों को इस्कॉन मंदिर के गोव‍िंदा रेस्टोरेंट से खाना मंगाकर उनकी सीट तक पहुंचाया जाएगा। IRCTC और इस्कॉन के बीच हुए इस समझौते के तहत शुरुआत में सिर्फ दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर यह सेवा शुरू की गई है। रेलवे बोर्ड ने बताया है कि कुछ यात्री ट्रेन में मिलने वाले खाने की शुद्धता को लेकर शक करते हैं और प्याज, लहसुन तक नहीं खाते।

ऐसे उठा सकते हैं इस सेवा का फायदा

यदि आप भी रेल यात्रा के दौरान सात्विक भोजन का लुत्फ लेना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी (IRCTC) की ई-कैटरिंग वेबसाइट या फूड ऑन ट्रैक एप पर ऑर्डर बुक कर सकते हैं। ट्रेन छूटने से कम से कम 2 घंटे पहले PNR नंबर (PNR Number) के साथ ऑर्डर करना होगा। ऑर्डर फाइनल होने के बाद खाना यात्री की सीट पर पहुंच जाएगा। यात्रियों को खाने में वेज बिरयानी, डीलक्स थाली, महाराजा थाली, दाल मक्खनी, पनीर से बनी डिशेज, नूडल्‍स समेत अन्‍य सात्विक खाना म‍िलेगा।

About rishi pandit

Check Also

भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल बनेगी और घातक, 1500 से बढ़कर 3500 KM होगी मारक क्षमता

 नई दिल्ली रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO भारत की स्वदेशी लॉन्ग रेंज एंटी-शिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *