Monday , July 1 2024
Breaking News

Vastu Tips : हल्दी के ये उपाय करेंगे तो जल्द पूरी होगी मनोकामना

Upaaye vastu tips such remedies of turmeric which fulfill all wishes along with taste: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ जिस तरह से भोजन के स्वाद को रंग देने का काम एक चुटकी हल्दी करती है, वही जीवन में भी हल्दी रंग भर सकती है। ज्योतिष व वास्तु शास्त्रों में भी हल्दी का बहुत महत्व है। मां लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा में हल्दी को भी बहुत शुभ माना गया है। हल्दी का रंग पीला होने से यह बृहस्पति को भी प्रिय है। हल्दी के उपाय से मनुष्य अपनी कुंडली में बृहस्पति को बलवान और मजबूत कर सकते हैं। इसके अनेक उपाय करके ग्रहों की अशुभ परिणामों को कम कर किया जा सकता है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें हल्दी के उपाय

दीपावली की पूजा में विशेष रूप से काली हल्दी की 1 गांठ, 7 पीली गांठ अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और मनुष्य के जीवन में धन के रास्तों को खोलती हैं। काली हल्दी का प्रयोग तांत्रिक पूजा में ज्यादा किया जाता है।

हल्दी का पेड़ दूर करता है नकारात्मकता

घर में हल्दी के पेड़ लगाना भी शुभ माना गया है। इसको लगाने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है। हल्दी के फूल को लाल कपड़े में रखकर घर की तिजोरी में रखने से धन में तेजी से वृद्धि होती है।

शीघ्र विवाह के लिए

गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह और विष्णु जी को हल्दी अर्पित करने से विवाह में आ रही रुकावट को दूर किया जाता है। बृहस्पति ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए ही हल्दी के प्रयोग से जीवन की कई समस्याओं से भी मुक्त होते है।

मन एकाग्रचित करने में

मन को एकाग्रचित करने के लिए व्यक्ति को प्रात स्नान करके माथे पर हल्दी का टीका लगाना चाहिए। वाणी में भी सुधार आता है और क्रोध को भी कम किया जा सकता है।

सेहत में फायदेमंद

अच्छे व स्वादिष्ट भोजन में बिना मसाले के कल्पना करना भी मुश्किल है। हल्दी के बिना कोई भी व्यंजन पूर्ण नहीं हैं। हल्दी का दूध उत्तम स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

About rishi pandit

Check Also

क्या आप जानते है किस वजह से मिला शनि देव को अपनी पत्नी से श्राप

हिंदू धर्म में भगवान शनि की पूजा बेहद फलदायी मानी जाती है। शनिदेव को न्याय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *