Wednesday , May 8 2024
Breaking News

Rashifal 12th December: काम समय से पूरे होंगे, जानिए सोमवार का पंचांग और राशिफल

12 दिसंबर 2022 का दैनिक पंचांग : हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि   चतुर्थी18:48 तक
नक्षत्र  पुष्य23:31 तक
करणबालवा
कौवाला
18:48 तक
32:05 तक
पक्षकृष्ण 
वार   सोमवार 
योग  इंद्र29:55 तक
सूर्योदय07:08 
सूर्यास्त17:20 
चंद्रमा   मिथुन 
राहुकाल08:24 − 09:41 
विक्रमी संवत्  2079 
शक सम्वत1944  
मासमार्गशीर्ष 
शुभ मुहूर्तअभिजीत11:54 − 12:35


राशिफल

मेष– जमीन-जायदाद में अतिरिक्त धन का निवेश हो सकता है. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज्यादा तूल देने की बजाय दोस्ताना तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। झूठ बोलने से बचें, क्योंकि इससे आपका प्रेम संबंध बिगड़ सकता है। लंबे समय में काम के सिलसिले में की गई यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी

वृष- आज आपका दिन अनुकूल रहेगा. समय से गृहकार्य पूरा कर लेंगे। परिवार के लोगों के साथ समय बिताना फायदेमंद रहेगा। आप नई चीजों को जानने के लिए उत्सुक रहेंगे। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार के यहां जाने का मौका मिल सकता है।

मिथुन- आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको मनचाही सफलता मिलेगी. व्यापार उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा। बोलने का तरीका बदलें और गुस्से पर भी काबू रखें। आज आपका आत्मविश्वास कुछ डगमगा सकता है।

कर्क- अचानक पैसा आपके पास अएगा, जो आपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा. ज़िद्दी व्यवहार न करें- इससे दूसरों को ठेस लग सकती है. अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर में तनाव का कारण बन सकता है। छिपे हुए शत्रु आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए उतावले होंगे।

सिंह – आज आपका दिन सामान्य रहेगा. कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिए आपको पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। परेशान होने की बजाय धैर्य से काम लें। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनकी किस्मत आज चमक सकती है। कुछ लोग आपकी मदद करने से हिचकिचा सकते हैं।

कन्या- आज आप अपने शत्रु पर विजय पाने में सफल रहेंगे. कन्या राशि वाले आज अगर शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो उसमें आपको अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संवेदनशीलता के साथ-साथ प्रेम में मधुरता बढ़ेगी।

तुला-अपनी ऊर्जा व्यक्तित्व-विकास के कार्यों में लगाएं, ताकि आप और भी बेहतर बन सकें. समूहों में शामिल होना दिलचस्प लेकिन महंगा हो सकता है, खासकर यदि आप दूसरों पर खर्च करना बंद नहीं करते हैं। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व रहेगा।

वृश्चिक- आज किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है. कॉस्मेटिक का कारोबार करने वाले इस राशि के लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है।

धनु-आज आपको व्यापार में धन लाभ होगा. आज आपका सितारा बुलंदी पर रहेगा। आज आने वाले अवसरों का लाभ अवश्य उठाएं। भोलेनाथ जी की कृपा से आपके जीवन में आने वाले संकट दूर होंगे। आप अपने रिश्तों के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।

मकर– दिन के दूसरे भाग में आर्थिक लाभ होगा. नया पारिवारिक व्यवसाय शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए अन्य सदस्यों की भी मदद लें। जाहिर तौर पर रोमांस की काफी गुंजाइश है लेकिन यह बहुत कम समय के लिए है।

कुम्भ-आज आपका दिन अनुकूल रहेगा. आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के काम आ सकती है।

मीन–आज सुबह कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। हर काम में आपको उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी।

About rishi pandit

Check Also

शादी की तैयारी? जुलाई में तीन अद्वितीय मुहूर्त

मई-जून में मुहूर्त ना होने से विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं हो पाएंगे। दरअसल इन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *