Saturday , May 11 2024
Breaking News

Deepika Padukone: ‘पठान’ से रिलीज हुआ दीपिका का हाॅट लुक, बिकिनी में नजर आईं एक्ट्रेस

Upcoming movies deepika padukone hot look of-deepika padukone surfaced from the film pathan actress seen in bikini: digi desk/BHN/मुंबई/ बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। ये फिल्म शुरुआत से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म से किंग खान 4 सालों के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। शाहरुख के अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं। फैंस को इस फिल्म से दीपिका के लुक का काफी इंतजार था। अब हाल ही में पठान से दीपिका का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इस लुक में दीपिका काफी हॉट लग रही हैं। दीपिका के फर्स्ट लुक को देख फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

पठान से रिलीज हुआ दीपिका का हाॅट लुक

बता दें कि हाल ही में पठान के पहले गाने को लेकर खबर सामने आई थी। फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद सोमवार को पठान के पहले गाने बेशरम रंग को रिलीज करने वाले हैं। इस गाने की जानकारी दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। वहीं दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब तक की सबसे बोल्ड तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी है कि उनका गाना कब रिलीज हो रहा है। दीपिका ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वे पीले रंग की बिकनी पहने हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो में दीपिका अपनी कातिलाना अदाओं के साथ कैमरे की तरफ देखती हुए नजर आ रही हैं।

दीपिका ने शेयर किया अपना बिकिनी लुक

दीपिका का ये अलग अंदाज हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इसके साथ ही दीपिका ने अपने कैप्शन में लिखा है ‘बेशरम रंग 12 दिसंबर को 11 बजे रिलीज होगा।’ वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर ने बातचीत में कहा ‘दीपिका पादुकोण एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ हर फिल्म में आगे बढ़ी हैं। वे हमारे देश की सबसे हाॅट एक्ट्रेस भी हैं। इस रोल के लिए उन्हें कास्ट करना काफी स्वाभाविक था। जब आप दीपिका को फिल्म में लेते हैं, तो आपको उन्हें इस तरह पेश करना होता है, जिससे आप पूरी तरह से इंसाफ हो सके।’ बता दें कि पठान 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली है।

About rishi pandit

Check Also

पुकार – दिल से दिल तक में मुख्य भूमिका निभाएंगे अभिषेक निगम

मुंबई अभिनेता अभिषेक निगम सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के आगामी शो ‘पुकार – दिल से दिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *