Guru gochar 2023 as soon as the new year begins the luck of these zodiac signs will change guru will give immense wealth and prosperity: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी गुरु बृहस्पति एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं तो गुरु बृहस्पति के गोचर का असर ज्ञान, वृद्धि, शिक्षा, संतान, दान, पिता-पुत्र संबंध आदि पर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह का गोचर बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। देवगुरु बृहस्पति भाग्य में वृद्धि करते हैं। कुंडली में गुरु की शुभ स्थिति वैवाहिक जीवन में खुशहाली लेकर आती है। साल 2023 की शुरुआत गुरु गोचर से हो रही है। गुरु का मेष राशि में गोचर सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा। वहीं 5 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगी। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।
मिथुन
मिथुन राशि वालों को गुरु का ये गोचर आय में वृद्धि करवाएगा। हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। धन आने के नए रास्ते खुलेंगे।
कर्क
कर्क राशि वालों को गुरु गोचर बहुत लाभ देने वाला है। करियर में कई नए मौके मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में बड़ा प्रमोशन मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या
कन्या राशि वालों को ये गुरु गोचर हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। परिवार में खुशियां आएंगी। वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा। धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी खास मित्र का आगमन होगा।
तुला
तुला राशि वालों पर साल 2023 में गुरु की जमकर कृपा प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को विशेष सम्मान प्राप्त होगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मीन
गुरु का राशि परिवर्तन मीन राशि वालों को धन लाभ कराने वाला है। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। नौकरी में बेहतर स्थिति होगी। व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।