Monday , May 20 2024
Breaking News

Weather Alert: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर, कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप

Weather update snowfall continues in hilly states outbreak of cold increased in these states know latest updates: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी जारी है। इस कारण से पहाड़ी राज्यों में ठंड का कहर जारी है, वहीं मैदानी राज्यों में भी शीतलहर के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने भी कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी और दिसंबर माह में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है।

दक्षिण भारत में जारी है बारिश

वहीं दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश का दौर जारी है। यहां केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में उत्तर पूर्वी मानसूनी हवाओं के कारण लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने भी कहा है कि तमिलनाडु, कर्नाटक और अंडमान निकोबार में आने वाले कुछ दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है।

मध्य भारत में तापमान में गिरावट

उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत में तापमान में गिरावट होने के साथ ही इसके 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में सर्दी जोर पकड़ रही है। बीती रात दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मुंबई में कोहरा छाया हुआ है और आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। हरियाणा में भी आज कोहरा छाने के साथ ठंड में तेजी आई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज पंजाब, मध्य प्रदेश समेत बिहार में मौसम साफ रहेगा, लेकिन साथ ही ठंड बढ़ सकती है।

About rishi pandit

Check Also

निजी मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली

देहरादून देहरादून के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर ने कथित तौर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *