Thursday , May 29 2025
Breaking News

Maharashtra: रेलवे फुट ब्रिज का हिस्सा गिरा, 60 फीट की ऊंचाई से गिरे लोग, 13 घायल

National, maharashtra slabs fall off a foot over bridge at balharshah railway junction in chandrapur: digi desk/BHN/ चंद्रपुर/ महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बल्हारशाह रेलवे स्टेशन पर एक पुल का स्लैब गिर गया। प्रारंभिक जानकारी सामने आ रही है कि इस हादसे में कुछ रेल यात्री घायल हुए हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। न्यूज एजेंसी एनएनआई के अनुसार नागपुर मंडल के बल्हारशाह में आज शाम करीब 5.10 बजे फुट ओवर ब्रिज का प्री-कास्ट स्लैब का हिस्सा गिर गया। घटना में 4 लोग घायल हो गए और सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल भेज दिया गया। गनीमत यह रही कि घटना के समय रेलवे ट्रैक से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी।

यह फुट ओवर ब्रिज कितने साल पुराना था। उसका रखरखाव हुआ या नहीं। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। स्लैब गिरने से हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद अन्य रेल यात्री, रेलवे कर्मचारी और जीआरपी के कर्मी मदद के लिए दौड़ पड़ें। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीपीआरओ सीआर शिवाजी सुतार ने कहा कि रेलवे ने गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायल व्यक्तियों को शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सर्वोत्तम मेडिकल उपचार दिया जा रहा है।

About rishi pandit

Check Also

भुवनेश्वर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण फैल रहा, 1 ही दिन में राजधानी में मिले 5 पॉजिटिव केस

भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण फैल रहा है।इसे लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *