Tuesday , November 3 2026
Breaking News

MP: प्रदेश में पेंशनरों की 5% महंगाई राहत को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

Dearness relief chief minister approves five percent dearness relief for pensioners in madhya pradesh: digi desk/BHN/भोपाल/ प्रदेश के साढ़े चार लाख पेंशनर की महंगाई राहत पांच प्रतिशत इसी सप्ताह बढ़ेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वित्त विभाग के प्रस्ताव को अनुमति दे दी है। इन्हें अभी 28 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिल रही है। इस वृद्धि के बाद सातवां वेतनमान प्राप्त कर रहे पेंशनर को 33 और छठवां वेतनमान लेने वाले पेंशनर को 201 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी।

प्रदेश सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर की महंगाई राहत में 14 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय पहले ही कर चुकी है। अगस्त में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 31 से बढ़ाकर 34 प्रतिशत किया गया था, तब पेंशनर की महंगाई राहत में वृद्धि के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से सहमति मांगी थी, लेकिन तब से मामला अटका था।

15 नवंबर को छत्तीसगढ़ ने पेंशनर की महंगाई राहत में छह प्रतिशत की वृद्धि कर अक्टूबर से लाभ देना प्रारंभ किया। प्रदेश के पेंशनर को इसका लाभ देने के लिए वित्त विभाग ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री को भेजा था, जिसे अनुमति मिल गई है। इसी सप्ताह महंगाई राहत में वृद्धि के आदेश जारी कर अक्टूबर से लाभ दिया जाएगा।

सातवें वेतनमान में पांच और छठवें वेतनमान में 12 प्रतिशत महंगाई राहत बढ़ेगी। छठवां वेतनमान प्राप्त पेंशनर को अभी 189 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिल रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पेंशनर के विभिन्न् संगठनों ने भोपाल में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार जिस तारीख से महंगाई राहत में वृद्धि करे, उसी समय से प्रदेश के पेंशनर को लाभ देने, छत्तीसगढ़ से सहमति लेेने की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की थी।

About rishi pandit

Check Also

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करने पर मांगी माफी

छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने हाल ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *