Sunday , November 8 2026
Breaking News

Narsinghpur: राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही के घर किया भोजन, समस्‍याएं सुनी

नरसिंहपुर, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मंगलवार को राज्यपाल मंगु भाई पटेल जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही विजय ठाकुर के घर जाकर परिवार की कुशलक्षेम पूछी। उनके साथ भोजन किया।

राज्यपाल पटेल ने ग्राम चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणजनों से संवाद किया। उन्होंने मां भवानी महिला स्वसहायता समूह की धनोबाई से चर्चा कर समूह को आजीविका मिशन से प्राप्त लाभ, समूह की महिलाओं द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों तथा प्रत्येक सदस्य के लाभांश की जानकारी प्राप्त की। उन्‍होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के ग्राम खमरिया के बसंत कुमार एवं जयराम के साथ ही गोरखपुर के शुभम के अनुभव साझा किए।

राज्यपाल ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश शासन ने गरीबों और जरूरतमंदों की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को समझा है। उनकी चिंता की है और उसी के अनुरूप योजना बनाकर उसे मैदानी स्तर पर क्रियान्वित किया है। उन्होंने सिकल सेल, एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना तथा आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

बच्चों को अनिवार्य रूप से बनाएं शिक्षित

राज्यपाल ने जनकल्याणकारी योजनाओं के मैदानी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन के किए युवाओं से सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्राम के युवा आगे आकर योजनाओ के क्रियान्वयन में अपना योगदान दें। वह ग्राम के प्रत्येक परिवार को उनकी पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने ग्रामीणों से शिक्षा के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्रामीणों से अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षित करने की बात की। कार्यक्रम के माध्यम से राज्यपाल ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र का वितरण किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही देवी सिंह, वृद्धावस्था पेंशन योजना के रूपराम को प्रमाण पत्र, पुरूषोत्तम को बीपीएल कार्ड तथा ग्राम आलौद के मां नर्मदा स्वसहायता समूह को तीन लाख रूपये, दुर्गा स्वसहायता समूह को तीन लाख रूपये तथा पाला मुड़रई के महिमा स्वसहायता समूह को डेढ़ लाख रूपये के हितलाभ का वितरण किया। साथ ही दिव्यांग राजू को ट्रायसिकल प्रदान की। राज्यपाल ने गांव के स्कूल भवन का लोकार्पण किया। छात्रावास का निरीक्षण किया।

About rishi pandit

Check Also

दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो से पहले विवाद, ‘पटियाला पेग’ समेत 4 गानों पर रोक लगाने की मांग

 इंदौर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का 30 अक्टूबर को दिल्ली के जेएनएल स्टेडियम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *