Sunday , May 19 2024
Breaking News

Rashifal 14th November: संतान से संबंधित किसी काम में धैर्य बनाए रखना होगा, जानिए सोमवार का पंचांग और राशिफल

14 नवंबर 2022 का दैनिक पंचांग: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि   षष्ठी27:23 तक
नक्षत्र  पुनर्वसु13:11 तक
करण गारा
वणिजा
14:07 तक
27:23 तक 
पक्षकृष्ण  
वार   सोमवार 
योग  शुभा23:32 तक
सूर्योदय06:46 
सूर्यास्त17:23 
चंद्रमा   कर्क 
राहुकाल08:06 − 09:26 
विक्रमी संवत्  2079 
शक सम्वत1944  
मासमार्गशीर्ष 
शुभ मुहूर्तअभिजीत11:44 − 12:26

राशिफल

मेष-आज का दिन आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। अपने परिवार में करीबियों से रिश्तों में यदि अनबन चल रही थी,तो वह समाप्त होगी और आप परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। परिजनों का आदर सत्कार आप पूरी मेहनत और लगन से करेंगे। आपको आज किसी नये काम को नहीं करना है,नहीं तो कोई गलती हो सकती है।

वृष-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ मिलेगा,लेकिन आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे और आपको किसी राजनीतिक कार्य में सम्मलित होने का मौका मिलेगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके कुछ अन्य मित्रों से संपर्क बढ़ेंगे और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। 

मिथुन-आज का दिन आपके लिए सुखों में वृद्धि लेकर आएगा और आप धन-धान्य से भरपूर रहने के कारण संतान की सभी इच्छाओं की पूर्ति करेंगे,लेकिन आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी और आपको एक के बाद एक सूचना सुनने को मिलती रहेगी। 

कर्क-आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कहीं अच्छा निवेश करने का मौका मिलेगा और वह किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। आपकी आज दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी और कुछ व्यक्तिगत मामले बेहतर होंगे। आप आज लोगों से सक्रियता बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई छुपा हुआ राज लोगों के सामने आ सकता है। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर आज मुहर लगने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

सिंह-आज आपको संतान से संबंधित किसी काम में धैर्य व साहस बनाए रखना होगा। किसी नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। आपको कोई धन संबंधित मामलों में पूरी सूझबूझ दिखानी होगी और आप  अपनी आय व्यय बजट बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक रिश्ते में चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे। काम की गति धीमी रहेगी,लेकिन फिर भी आपको लाभ मिल पाएगा। आपके अंदर कुछ एनर्जी रहने से आप अपने रुके हुए कामों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे,लेकिन आपको किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा।

कन्या-आज का दिन आपकी आय में वृद्धि लेकर आएगा और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा और आर्थिक लाभ मिलने से आपको आज धन संबंधित कोई चिंता नहीं रहेगी। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था,तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप अपने रूटीन में योग व व्यायाम को शामिल करके अपने शरीर को स्वस्थ बनाने में कामयाब रहेंगे।

तुला-आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है,क्योंकि वह पढ़ाई के साथ-साथ किसी अन्य कोर्स के प्रति भी अपनी पूरी रुचि दिखाएंगे। कला कौशल को बल मिलेगा और आपको अपने किसी काम को माता-पिता से पूछ कर करना बेहतर रहेगा। आप अपने माता पिता की सेवा में समय व्यतीत करेंगे और आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई उपहार मिल सकता है।

वृश्चिक-आज आपको अपने किसी काम को पूरा करने में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका मान सम्मान बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे और भाग्य के दृष्टिकोण से आज आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको करियर को लेकर यदि कुछ समस्या आ रही थी,तो आप भाइयों के द्वारा मिलजुलकर,उस समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। रुपए पैसे के मामले में आज का दिन मजबूत रहेगा और आप किसी की परवाह किए बिना आगे बढ़ेंगे। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में चल रही अंदर को सुधारने का पूरा प्रयास करना होगा।

धनु-आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा,लेकिन आप घर परिवार में किसी मांगलिक उत्सव की तैयारियों में व्यस्त नजर आएंगे और आपकी किसी करीबी की सेहत में गिरावट होने के कारण आप अक्समात यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों में सोच विचार बिल्कुल ना करें,उन्हे समय रहते पूरा करें। आपको अपने गुरुजनों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है,लेकिन आप संतान को यदि कुछ जिम्मेदारियां सौपेंगे,तो वह उन पर खरे उतरेंगे।

मकर-आज बिजनेस में आपकी कुछ पुरानी रुकी हुई योजनाओं को आप फिर से शुरू करके अच्छा धन कमा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट होने के कारण आज आप परेशान रहेंगे। आपको कुछ औद्योगिक मामलों को संवारना होगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं,जो आपके लिए समस्या लेकर आएगा। आपकी किसी पिछली की गई गलती से आज आपको सबक लेना होगा और स्थायित्व को बल मिलेगा। आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है।

कुंभ-आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे और धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था दिखाएंगे। संतान को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है,लेकिन जीवनसाथी के लिए आप किसी व्यवसाय को करा सकते हैं,जिससे आपको छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। आपको अपने किसी काम में अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं,तो बिल्कुल ना करे,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है।

मीन-आज का दिन आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा,जिसमें उन्हें जीत भी अवश्य हासिल होगी,लेकिन आपको उससे जुड़ी हुई जानकारियों को अच्छे से जाना होगा और आप किसी जरूरी काम में जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं,नहीं तो आपकी आपको समस्या हो सकती है। मित्रों के साथ घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपनी सेहत में यदि कोई लापरवाही दिखाएंगे,तो इससे आपको समस्या हो सकती है।

About rishi pandit

Check Also

सनातन धर्म में भगवान की पूजा करते समय घी और तेल के दीपक जलाने का नियम है, ऐसी बाती जलाने से खुश होते हैं देवता

सनातन धर्म में भगवान की पूजा करते समय घी और तेल के दीपक जलाने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *