Friday , May 17 2024
Breaking News

India vs England: चूर-चूर हुआ विश्वकप का सपना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टीम इंडिया की शर्मनाक पराजय, 10 विकेट से धोया

Cricket world cup news india vs england t20 world cup 2022 live score updates ind vs eng: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया का सफर समाप्त हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत की 10 विकेट से हार हुई है। इंग्लैंड फाइनल में पहुंच गया है। अब 13 नवंबर को पाकिस्तान से मैच होगा। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड ने 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के 170 रन बना लिए। जोस बटलर ने 49 गेंद पर 80 और एलेक्स हेल्स ने 47 बॉल पर 86 रन की पारी खेली।

भारत की पारी

भारत को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा। क्रिस वोक्स ने ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल को आउट किया। राहुल विकेटकीपर जोस बटलर को कैच दे बैठे। उन्होंने पांच गेंद पर 5 रन बनाए। इंग्लैंड को दूसरी सफलता नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिली। क्रिस जॉर्डन के रोहित शर्मा को पवेलियन भेज दिया। कप्तान रोहित छक्का मारने के प्रयास में सैम करन को कैच थमा बैठे। टीम इंडिया को तीसरा झटका आदिल रशीद ने दिया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को 11 ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। सूर्यकुमार 10 बॉल पर 14 रन पर आउट हुए। टीम को चौथा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। क्रिस जॉर्डन ने उन्हें आदिल रशीद के हाथों कैच कराया। विराट ने 40 गेंद पर 50 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। हार्दिक पंड्या ने 33 गेंद पर 63 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और पांच छक्के लगाए। हार्दिक आखिरी गेंद पर हिटविकेट आउट हुए।

दोनों टीमें

भारत: 1 केएल राहुल, 2 रोहित शर्मा (कप्तान), 3 विराट कोहली, 4 सूर्यकुमार यादव, 5 ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 6 हार्दिक पांड्या, 7 अक्षर पटेल, 8 आर अश्विन, 9 मोहम्मद शमी, 10 भुवनेश्वर कुमार, 11 अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड: 1 जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), 2 एलेक्स हेल्स, 3 फिल साल्ट, 4 बेन स्टोक्स, 5 हैरी ब्रुक, 6 लियाम लिविंगस्टोन, 7 मोइन अली, 8 सैम कुरेन, 9 क्रिस जॉर्डन, 10 क्रिस वोक्स, 11 आदिल राशिद

तीन बार हुआ आमना-सामना

2007 टी20 विश्व कप में भारत ने इंग्लैंड को 18 रन से हराया था। 2009 में इंग्लैंड को तीन रन से जीत मिली थी। वहीं 2012 में टीम इंडिया ने 90 रन से मुकाबला जीता था। इस तरह टूर्नामेंट के इतिहाल में भारत 2-1 से आगे है।

टी20 विश्व कप 2022 में दोनों टीमों का सफर

टीम इंडिया ने अपने शुरुआती दो मैचों में पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार मिली थी। भारत ने फिर बांग्लादेश और जिम्बाब्वे को हराया। वहीं इंग्लैंड ने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराया था। फिर आयरलैंड के खिलाफ हार मिली। ऑस्ट्रेलिया से तीसरा मैच रद्द हो गया। फिर न्यूजीलैंड और श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

About rishi pandit

Check Also

CM धामी ने की चारधाम यात्रा की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *