Friday , June 13 2025
Breaking News

Chhatarpur: खजुराहो में 23 से 25 फरवरी तक होगी जी-20 बैठक, PM मोदी आएंगे

जी-20 सदस्य देशों के राष्ट्र अध्यक्ष सहित 200 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे

छतरपुर, भास्कर हिंदी न्यूज़/ विश्व प्रसिद्व नगर खजुराहो में 23 से 25 फरवरी तक जी-20 के संस्कृति कार्य समूह की बैठक होगी। इसमें जी-20 सदस्य देशों के राष्ट्र अध्यक्ष सहित 200 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे। बैठक को देखते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कलेक्टर संदीप जीआर सहित जिलेभर के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी भी शुरू कर दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता करेगा। इस दौरान देश केअन्य शहरों के साथ इंदौर में 13, 14, 15 फरवरी को जी-20 के कृषि कार्य समूह की बैठकें होंगीं। 23,24,25 फरवरी 2023 को खजुराहो में जी-20 के संस्कृति कार्य समूह की बैठकें होंगी।

खजुराहो में महाराजा छत्रसाल कंवेंशन सेंटर में इन बैठकों का आयोजन किया जाएगा। भारत में दिसंबर से शुरू हो रहीं जी-20 की बैठकों और नई दिल्ली में 9-10 सितंबर 2023 को होने वाले 18वें शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के राष्ट्र अध्यक्षों, प्रतिनिधियों के अलावा मेहमान देश बांग्लादेश, इजिप्ट, मारीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और यूएई के राष्ट्र अध्यक्ष और प्रतिनिधि आएंगे।

पर्यटन को लग जाएंगे पंख

खजुराहो के पश्चिमी मंदिरों का समूह यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है। संस्कृति कार्य समूह की बैठक में सदस्य देशों के 200 से ज्यादा प्रतिनिधि आएंगे। इसके अलावा दुनियाभर के देशों के मीडियाकर्मी और सामाजिक संस्थाओं का खजुराहो में जमावड़ा होगा। इससे कोविड महामारी के बाद पर्यटकों की राह देख रहे खजुराहो के पर्यटन को पंख लग जाएंगे। भारत में जी-20 ग्रुप के अधिकारी एस रमेश बाबू, सोनिया पुरी ने तीन दिन बैठक के बाद जी-20 सदस्यों के लिए खजुराहो में होटल बुक किए हैं। साथ ही हवाई अड्डे की व्यवस्थाओं को भी देखा है।

About rishi pandit

Check Also

नाबालिग रेप विक्टिम ने अबॉर्शन कराने से किया इन्कार

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अमित सेठ की एकलपीठ के समक्ष पूर्व निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *