PM modi today live himachal pradesh chunav 2022 beas dera radha soami head baba gurinder singh dhillon: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमृतसर पहुंचकर राधा स्वामी संप्रदाय के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो से मुलाकात की। इससे पहले जालंधर के आदमपुर एयरबेस पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो के साथ पीएम मोदी की इस मुलाकात को बहुत अहम माना जा रहा है।
डेरा ब्यास का पंजाब के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी काफी असर है। हिमाचल प्रदेश में भी राधा स्वामी संप्रदाय के लाखों फॉलोअर्स हैं। इसके बाद पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। यहां सभी 68 सीटों पर एक साथ 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। उसी दिन गुजरात चुनावों के नतीजे भी आएंगे। हिमाचल में अभी भाजपा की सरकार है।