Sunday , October 6 2024
Breaking News

Vivah Muhurat: देवउठनी एकादशी के बाद होंगे शुभ कार्य, जानिए मार्च 2023 तक विवाह के मुहूर्त

Vivah muhurat november 2022 to march 2023 shaadi vivah ke shubh muhurat date: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ जुलाई माह की देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा में चले जाते हैं। फिर देवउठनी एकादशी पर श्रीहरि की नींद अवधि समाप्त हो जाती है। इस दिन से विवाह और अन्य शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं।

कब से गूंजेगी शहनाइयां

धार्मिक मान्यता के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु नींद से जागते हैं। फिर से कार्यभार ग्रहण करते हैं। इस दिन तुलसी विवाह भी होता है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए मुहूर्त का पालन करना आवश्यक है। विवाह, जनेऊ, ग्रह प्रवेश जैसे कार्य ग्रहों और नक्षत्रों के शुभ योग में ही होते हैं। कहा जाता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य बिना किसी रुकावट के पूरे होते हैं। विवाह के लिए भी मुहूर्त का बहुत महत्व है। इस महीने से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है।

देव उठनी एकादशी पर विवाह मुहूर्त

देव उठनी एकादशी 4 नवंबर को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस अवधि में सूर्य की स्थिति विवाह के लिए सहीं नहीं है। इस अवधि में भास्कर के वृश्चिक राशि में न होने के कारण देव उदय होने के बाद भी शादी का शुभ समय नहीं होता है।

नवंबर 2022 से मार्च 2023 के बीच शादी मुहूर्त

  • नवंबर 2022 विवाह मुहूर्त- 21, 24, 25 और 27
  • दिसंबर 2022 विवाह मुहूर्त- 2, 7, 8, 9 और 14
  • जनवरी 2022 विवाह मुहूर्त- 15, 18, 25, 26, 27, 30 और 31
  • फरवरी 2023 विवाह मुहूर्त- 6,7,9,10,12,13,14,22,23 और 28
  • मार्च 2023 शादी मुहूर्त- 6,9, 11 और 1

About rishi pandit

Check Also

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी दिशा में होना चाहिए पैर

हिंदू धर्म में मानव जीवन के हर क्रियाकलाप किसी न किसी प्रकार से नियम अनुशासन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *