Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Katni: पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर और खेल मंत्री यशोधरा राजे ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम की समीक्षा की

कटनी, भास्कर हिंदी न्यूज़/  प्रदेश सरकार की पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री उषा ठाकुर और खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शुक्रवार को कटनी के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के बाद परिसर में अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र व कटनी ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों को पट्टा का वितरण करेंगी। इसके अलावा अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को भी लाभ का वितरण दोनों मंत्रियों की उपस्थिति में किया जाएगा। बैठक में विधायक संदीप जायसवाल सहित अधिकारी मौजूद रहे।

About rishi pandit

Check Also

दीपावली से पहले सतना में 4.5 क्विंटल संदिग्ध मिठाई जब्त, यूपी से बस में लाया गया था खोवा

सतना   दीपावली आते ही मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में बाहर से जानलेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *