Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Satna: उप स्वास्थ्य केंद्र बराकला के CHO सहित ANM और MPW को कारण बताओ नोटिस


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एलके तिवारी ने उप स्वास्थ्य केन्द्र बराकला के सीएचओ (संविदा) लवली शर्मा, एएनएम राधा सिंह और एमपी डब्ल्यू बृजेश सिंह को कार्यालयीन समय में कार्यस्थल पर अनुपस्थित रहने एवं उप स्वास्थ्य केंद्र बंद रखने पर कारण बताओ नोटिस जारी की है। जारी नोटिस का जवाब 3 दिवस के अंदर प्रस्तुत नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
गौरतलब है कि शुक्रवार को कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया गया। जिसमें सोहावल विकासखंड के ग्राम बराकला के भ्रमण के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र बराकला के गेट का ताला बंद पाया गया। जिस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने संज्ञान लेते हुये उप स्वास्थ्य केन्द्र के जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों को केंद्र बंद रखने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशानुसार सीएमएचओ डॉ एलके तिवारी द्वारा सीएचओ, एएनएम और एमपी डब्ल्यू को कार्य प्रति संनिष्ठ एवं कर्त्तव्य परायण नहीं रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।

पर्यटन मंत्री और खेल मंत्री ने मां शारदा देवी के किये दर्शन

प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर तथा खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया शुक्रवार की सायं अल्प प्रवास पर मैहर पहुंची। निर्धारित कार्यक्रमानुसार मंत्री द्वय सुश्री ठाकुर और श्रीमती सिंधिया ने मां शारदा देवी मंदिर मैहर में मां शारदा के दर्शन किये और उनकी पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत भोपाल के लिये रवाना हुईं।

म.प्र. स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को होंगे लाडली लक्ष्मी उत्सव के कार्यक्रम

सपरिवार आमंत्रित की जायेंगी लाड़ली लक्ष्मी बेटियां

राज्य शासन के निर्णयानुसार मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर इस बार 1 से 7 नवम्बर तक सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सात दिवसीय विविध रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इसी कड़ी में 2 नवंबर को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से समस्त संभागायुक्त और कलेक्टर्स को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। जिसके अनुसार 2 नवंबर को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का कार्यक्रम पूरे प्रदेश के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगरपालिका परिषद और जिला मुख्यालय में आयोजित होगा। इन कार्यक्रमों में स्थानीय लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को सपरिवार आमंत्रित किया जायेगा।
लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के कार्यक्रम दो भागों में आयोजित होगें। जिसमें पहले भाग के तहत प्रातः 10ः30 बजे जिला स्तर की चयनित वाटिका या पार्क का नामकरण ‘लाड़ली लक्ष्मी वाटिका’ के रूप में किया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी वाटिका के नामकरण/लोकार्पण के पश्चात लाड़ली लक्ष्मियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधारोपण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के अगले क्रम में पूर्व चयनित पथ का ‘लाड़ली लक्ष्मी पथ’ नाम से नामकरण किया जायेगा। सभी जिलों में यह कार्यक्रम 11 बजे तक संपन्न करना होगा, ताकि प्रातः 11ः30 बजे भोपाल में ‘लाड़ली लक्ष्मी पथ’ के नामकरण के उपरांत मुख्यमंत्री जी के उदबोधन को सुना जा सके।
कार्यक्रम के दूसरे भाग के तहत ‘लाड़ली लक्ष्मी उत्सव’ का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम दोपहर 2ः30 बजे भोपाल में आयोजित होगा। इसके पूर्व जिलों में विभिन्न स्तरों पर यह कार्यक्रम दोपहर 2 से 2ः30 बजे के बीच संपन्न किये जायेंगे, ताकि भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी और जन प्रतिनिधियों की ऑनलाईन हिस्सेदारी सुनिश्चित की जा सके तथा मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना जा सके।

About rishi pandit

Check Also

दीपावली से पहले सतना में 4.5 क्विंटल संदिग्ध मिठाई जब्त, यूपी से बस में लाया गया था खोवा

सतना   दीपावली आते ही मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में बाहर से जानलेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *