Sunday , October 6 2024
Breaking News

Solar Eclipse : सूर्य ग्रहण को लेकर बंद हुए मंदिरों के कपाट, लोगों ने संगम में किया स्नान, जानिए ग्रहण का समय

Solar Eclipse 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ दीपावली के ठीक अगले दिन यानी आज, 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण लग रहा है। इसके कारण विभिन्न मंदिरों में होने वाले अन्नकूट महोत्सव को एक दिन टाल दिया गया है। साथ ही ग्रहण काल को ध्यान में रखते हुए देश भर के तमाम मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। आज सुबह केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों को कपाट बंद कर दिये गये। आंशिक सूर्य ग्रहण की वजह से प्रयागराज के मंदिर भी बंद दिखे। वहीं, सूर्य ग्रहण से पहले प्रयागराज में लोगों ने संगम घाट पर स्नान किया।

आम तौर पर दिवाली के अगले ही दिन गोवर्धन पूजा होती है। लेकिन वर्षों बाद दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। एक गणना के अनुसार पिछले 1300 वर्षों बाद सूर्य ग्रहण दो प्रमुख त्योहार के बीच पड़ा है। इस वजह से बुध, गुरु, शुक्र और शनि सभी अपनी-अपनी राशि में मौजूद रहेंगे। साल का यह आखिरी आंशिक सूर्यग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा, इसलिए भारत में सूर्यग्रहण के दौरान इसका सूतक काल मान्य होगा।ग्रहण काल में पूजा-पाठ वर्जित होता है। इस अवधि में कोई भी मांगलिक या शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

भारत में सूर्यग्रहण का समय

  • सूर्य ग्रहण का समय : 16:22 से 17:42 तक
  • कुल अवधि :1 घंटे 19 मिनट
  • सूतक काल : सुबह 03:17 बजे से शाम 05: 42 बजे तक

About rishi pandit

Check Also

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी दिशा में होना चाहिए पैर

हिंदू धर्म में मानव जीवन के हर क्रियाकलाप किसी न किसी प्रकार से नियम अनुशासन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *