Monday , May 6 2024
Breaking News

Rewa: सोहागी पहाड़ पर भीषण बस हादसा, 15 की मौत, 4 मृतकों की हुई पहचान, सभी उत्तर प्रदेश के

रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रदेश के रीवा जिले में नेशनल हाईवे-30 सोहागी पहाड़ पर भीषण बस हादसा बीती रात हुआ है। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई, 27 यात्री घायल हैं। हादसे में मृतक और घायल सभी उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया। गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से त्योंथर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सभी दीपावली मनाने के लिए अपने घर लौट रहे थे। रीवा जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8319706674 जारी किया गया है, यहां फोन कर घटना के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से रीवा में हुए बस हादसे की जानकारी दी।

चार मृतकों की हुई पहचान

रीवा बस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है, इनमें से चार लोगो की पहचान राजू अंसारी पुत्र मोहम्मद शफी 30 वर्ष निवासी उतसैला जिला बलरामपुर, मोहम्मद करीम उर्फ लल्लू पुत्र मोहम्मद वसीम 40 वर्ष निवासी गांधीनगर बलरामपुर बस ड्राइवर, करन अली पुत्र मिलाप अली बलरामपुर यूपी, सुनील कुमार पुत्र सतीश कुमार महाराजगंज यूपी के रूप में हुई है।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 1-1 लाख की सहायता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी रीवा में हुए हादसे पर दुख जताते हुए पीएम रीलीफ फंड से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, मध्य प्रदेश के रीवा में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से घायलों के समुचित उपचार व उत्तर प्रदेश निवासी दिवंगतों के पार्थिव शरीर को प्रदेश तक पहुंचाने हेतु वार्ता हुई है। प्रदेश निवासी दिवंगतों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये व गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने हेतु निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को कुल 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये दिए जाएंगे।

इस तरह हुई दुर्घटना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 11 बजे सोहागी पहाड़ में हादसा हुआ है। यूपी पासिंग की बस जबलपुर से रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी। पहाड़ उतरे समय हादसे का शिकार हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जिस समय हादसा हुआ है उसमें बस की रफ्तार काफी तेज थी। प्रयागराज जा रही बस सोहागी पहाड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। देर रात हुए इस हासुहागी पहाड़ में हुए बस हादसे में घायलों को देखने देर रात कलेक्टर मनोज पुष्प सहित पुलिस प्रशासन टीम सिविल अस्पताल त्यौंथर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उपस्थित चिकित्सकों को कलेक्टर ने हर संभव चिकित्सा उपलब्ध कराने की बात कही।दसे में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 यात्री घायल हो गए। बताया गया है कि बस में ज्यादातर लोग श्रमिक हैं, जो दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे। प्रशासन द्वारा अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है थाना प्रभारी ओंकार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 लोगों की मौके पर जबकि दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर तथा एक व्यक्ति की मौत संजय गांधी अस्पताल रीवा में हुई है अतिथि चकरी पर 8 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर पहले बस चालक द्वारा यात्रियों को भोजन कराया गया था। घटनास्थल से 2 किलोमीटर पहले बस चालक ने एक ट्रैक्टर को भी टक्कर मारी थी लेकिन उस दौरान हुई घटना नहीं हुई। कुछ दूर जाने के बाद बस ट्राली से जा भिड़ी थी।

 संजय गांधी अस्पताल में घायलों का इलाज

कलेक्टर मनोज पुष्य ने कहा, ऐसा लगता है कि इस ट्रक का सामने वाले ट्रक से एक्सीडेंट हुआ था और जब चालक ने ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही बस ट्रक से टक्कराई। पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोग यहां हैं। बचाव कार्य किया गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों का संजय गांधी हास्पिटल रीवा में निश्शुल्क उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को यह अपार दु:ख सहने की शक्ति दे। दु:ख की इस घड़ी में जिला प्रशासन रीवा उनके साथ है। दिवंगत के पार्थिव शरीर ससम्मान प्रयागराज भेजने की व्यवस्था की गई है।

15 लोगों की दु:खद मौत

जिले के सोहागी पहाड़ में देर रात भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की दु:खद मौत हो गई। दुर्घटना में घायलों का संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा में नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को यह अपार दु:ख सहने की शक्ति दे। दु:ख की इस घड़ी में जिला प्रशासन रीवा उनके साथ है। दिवंगत के पार्थिव शरीर ससम्मान प्रयागराज भेजने की व्यवस्था की गई है। 

मनोज पुष्प, रीवा कलेक्टर

About rishi pandit

Check Also

Anuppur: शादी समारोह से बैग में रखे सोने के जेवर चोरी, अमरकंटक के होटल में रुका था परिवार

Madhya pradesh anuppur gold jewelery kept in bag during wedding was stolen the family wa …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *