Saturday , July 6 2024
Breaking News

साथी की मौत के बाद हाथी हुआ आक्रामक, दो ग्रामीणों को किया घायल

Mandla News: मंडला/ मंडला जिले में बीजाडांडी थाना परिक्षेत्र में एक हाथी ने दो ग्रामीणों पर हमला करने की बात सामने आई है। यह वही हाथी है जिसके एक साथी की मौत जबलपुर के बरगी परिक्षेत्र में विद्युत करंट से हो गई है। इस घटना के बाद जो आशंका जताई जा रही थी, वही हुआ। हाथी अपने साथी की मौत से नाराज बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बीजाडांडी थाना के थाना प्रभारी सुदर्शन टोप्पो ने बताया कि रामकुमार पिता कामता प्रसाद यादव 54 वर्ष पोंड़ी नगर्रार 29 नवंबर की शाम खेत के पास काम कर रहा था। उस समय हाथी चिंघाड़ते हुए आया और उसे पटक दिया व पैर से बांए कंधे को घायल कर दिया। इसके बाद भैसवाही गांव में भगत सिंग पिता गणेश बैग 55 वर्ष टिकराटोला निवासी को घायल कर दिया। बाएं पीठ पर कंधे के पास हाथी ने अपने दांत मार दिए। जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के समय भगत सिंह अपने घर के पास खलिहान में काम कर रहा था।

दोनों घायल को वन विभाग व डायल 100 की मदद से बीजाडांडी अस्पताल लाया गया। जहां से जबलपुर रेफर कर दिया गया। दोनों घायल खतरे से बाहर बताये गए हैं। घायल रामकुमार यादव को डिस्चार्ज कर दिया गया है। घायल खतरे से बाहर बताये गए हैं।

कान्हा के चार हाथी रेस्क्यू में पहुंचे

हाथी की लोकेशन मंडला जिले में मिलने के बाद वन विभाग का अमला नज़र बनाए हुए है। कान्हा टाइगर रिज़र्व के चार हाथी रेस्कयू करने पहुंचे है। माइकिंग कर ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा रहे है।

कालपी से निवास मार्ग की ओर जा रहा हाथी

बताया गया है कि सोमवार सुबह हाथी को लोकेशन कालपी निवास मार्ग के जंगलों में देखी गई है। यहां वे घुघरी समनापुर के गांव में दिखा है। कल शाम को हाथी गवारा, सिघनपुरी, टिकरिया क्षेत्र में देखे गए थे।

About rishi pandit

Check Also

खंडवा में 16 साल पहले अबू फैजल ने किया था आतंक का बीजारोपण, मशहूर होने के लिए चुनी आतंक की राह

खंडवा सिमी का गढ़ रहे खंडवा का आतंक से पुराना नाता है। 16 साल पहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *