Saturday , October 5 2024
Breaking News

Rashi Parivartan: रविवार से होने जा रहा बड़ा बदलाव, इन राशि वालों की पलट सकती है किस्मत

Rashi parivartan 2022 big change going to happen from october 16 the fate of these zodiac signscan be reversed: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ ज्योतिषशास्त्र में गृहों का बड़ा महत्व होता है। गृहों में लगातार परिवर्तन होता रहता है। एक बार फिर से ग्रहों की दिशा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 16 अक्टूबर को गृहों में परिवर्तन के बाद राशियों पर बड़ा प्रभाव पड़ने का योग बन रहा है। दरअसल 16 अक्टूबर यानी रविवार को ग्रहों के सेनापति मंगल रिशि परिवर्तित हो रही है। इस राशि के परिवर्तन के साथ कुछ अन्य राशियों के भी बदलाव का योग बन रहा है। मंगल राशि के परिवर्तन से किसे मिलेगा फायदा और किसे रहने पड़ेगा सावधान…आइए जानते हैं-

मेष- मेष राशि वाले जातकों का मन प्रसन्न बना रहेगा। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। साथ ही धार्मिक स्थान की यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

वृष- वृष राशि के जातकों के लिए नौकरी में तरक्की के आसार हैं। धन और धान्य में बृद्धि के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता से सहयोग मिलने की संभावना है। पारिवारिक विवादों से सावधान रहने की आवश्यकता है। भाइयों के बीच झगड़े की संभावना बनी रहेगी।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए सावधान रहने की आवश्यकता है। खर्चे बढ़ने की आसार बने हुए हैं। विदेश प्रवास का योग बन रहा है। रहन सहन में असहजता देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है।

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए मानसिक परेशानियां के साथ मनः स्थिति अशांत रह सकती है. कला-संगीत में लाभ मिलेगा। क्रोध और आवेश पर काबू पाने की आवश्यकता रहेगी। धार्मिक आयोजनों के भी योग बन रहे हैं।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए शैक्षणिक कार्यों में सफलता के योग हैं। धन की बृद्धि हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन भी संभव है। कारोबार में बृद्धि के साथ सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी के योग हैं।

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए परिवर्तन शुभ है। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन के आसार हैं, लाभ के योग बन रहे हैं।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए मन में शांति और प्रसन्नता की बृद्धि होगी। नौकरी और कार्यक्षेत्र में लाभ के आसार हैं। मकान के रख-रखाव में खर्चे के भी योग बन रहे हैं।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। मित्रों के सहयोग का भी सुख प्राप्त होगा। खर्चों में बृद्धि देखने को मिल सकती है, मन प्रसन्न रहेगा।

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आत्मसंयम की आवश्यकता पड़ेगी। स्वभाव में चिड़चिढ़ापन देखने को मिल सकता है। वाहन सुख में बृद्धि के आसार बन रहे हैं।

मकर- मकर राशि के जातकों का मन अशांत रह सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। भवन की साज-सज्जा को लेकर खर्चों में बृद्धि के भी योग बन रहे हैं।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए संयम रखने की आवश्यकता रहेगी। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल सकती है।

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अनियोजित खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। रहन-सहन में भी कठिनाइयों के योग बन रहे हैं।

About rishi pandit

Check Also

Shardiya Navratri: नवरात्र में इन पांच ज्योतिष उपायों को करने से धन की होगी बरसात

नवरात्र में कलश स्थापना से माता रानी का स्वागतमाता शैलपुत्री की पूजा से आरंभ होता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *