Saturday , July 6 2024
Breaking News

5G Fraud Alert: अब 5-जी के बहाने ठगी का प्रयास, पुलिस ने किया अलर्ट

Now an attemptto cheat on the pretext of 5g police alerted: digi desk/BHN/ बिलासपुर/आनलाइन जालसाजी के मामलों में ठग अलग-अलग बहानों से लोगों की कमाई लूट रहे हैं। अब जालसाजों ने मोबाइल सिम को 5जी में अपग्रेट करने के नाम पर ठगी का जाल फैलाना शुरू किया है। हालांकि जिले में इस तरह का मामला सामने नहीं आया है। दूसरे राज्यों में इस तरह के मामले सामने आने के बाद पुलिस ने लोगों को आगाह करना शुरू कर दिया है।

फोन पर इनाम का लालच देकर धोखाधड़ी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। वहीं, एटीएम रिनिवल, केवाइसी के नाम पर भी लोगों को झांसा देकर उनकी कमाई को लूटा जा रहा है। ऐसे मामलों में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है। इसके बावजूद जानकारी के अभाव में लोग धोखाधड़ी के शिकार हो रहे हैं। पुलिस की ओर से लोगों को धोखाधड़ी से बचाने कई जागरूता कार्यक्रम भी आयोजित कराए गए। इसके बाद भी लोग धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। देश में 5जी मोबाइल सेवा शुरू होने के बाद इसके नाम ठगी के मामले सामने आने लगे हैं। हालांकि जिले में इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। इसके बावजूद पुलिस की ओर से लोगों को सचेत किया जा रहा है।

इस तरह भी हो रही धोखाधड़ी

बीते दिनों जिले में आनलाइन बिजली का बिल जमा करने वालों से धोखाधड़ी की गई। लोगों को बिजली का बिल जमा नहीं होने की जानकारी देकर गोपनीय जानकारी ले ली गई। इसके बाद उनके खाते से स्र्पये निकाल लिए गए। वहीं, कई लोगों से केवाइसी जमा कराने के नाम पर बैंक की गोपनीय जानकारी ली गई। इसके बाद उनकी कमाई के स्र्पये खाते से पार हो गए।

लालच में फंसते रहे लोग

मोबाइल में काल कर लोगों को बड़े इनाम का लालच दिया गया। इसमें फंसने वालों से अलग-अलग बहानों से स्र्पये लिए गए। इसके अलावा विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी की गई। इस तरह के कई मामलों में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार भी किया है।

About rishi pandit

Check Also

कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन अंतर्गत एजेंसियो के कार्यो की समीक्षा

रायपुर,   बलौदाबाजार  कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने जिले में जल जीवन मिशन कार्य के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *